img-fluid

ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली का रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर बड़ा दांव!

March 10, 2026

नई दिल्ली। ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली (Brokerage Firm Morgan Stanley) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited- RIL) के शेयरों को लेकर अपना पॉजिटिव नजरिया बनाए रखा है। फर्म का मानना है कि कंपनी के शेयरों में तेजी की संभावना है, क्योंकि उसके ऊर्जा कारोबार के मूल्यांकन में तेजी से उपभोक्ता कारोबार में आ सकने वाली गिरावट के असर को कम किया जा सकेगा।

एक खबर के मुताबिक मॉर्गन स्टेनली ने रिलायंस के शेयरों के लिए 1,803 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ ‘ओवरवेट’ रेटिंग को दोहराया है। यह सोमवार के 1,418 रुपये के बंद भाव से 27.1 प्रतिशत की तेजी की संभावना को दर्शाता है।


  • ग्लोबल उथल-पुथल के बीच रिलायंस को फायदा
    एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जहां दुनिया भर में रिफाइनिंग और एशियाई पेट्रोकेमिकल कंपनियों के वैल्युएशन में बढ़ोतरी हुई है, वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी अपनी लोकल कंपटिटर कंपनियों के मुकाबले कम कीमत पर कारोबार कर रही है। ईरान-इजराइल-अमेरिका तनाव के कारण ग्लोबल ट्रेड में आ रही रुकावटों, तेल की कीमतों में उछाल और बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव के बीच मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि वैश्विक बाजारों में सप्लाई में कमी और मजबूत मांग के चलते रिफाइनिंग मार्जिन लंबे समय तक ऊंचा बना रहेगा।

    अगले दशक का बड़ा निवेश
    गौरतलब है कि पिछले महीने भी मॉर्गन स्टेनली ने रिलायंस को अपनी ‘टॉप पिक’ बताया था। फर्म का कहना है कि रिलायंस ने अपने 48 साल के इतिहास में हर दशक में अपना रुख बदला है। एनालिस्ट का मानना है कि अगले सात वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), उससे जुड़ी एनर्जी सप्लाई और डिजिटल इकोसिस्टम में 110 अरब डॉलर का निवेश कंपनी के लिए पूंजी आवंटन की अगली बड़ी शिफ्ट होगी।

    37 एनालिस्टों में से 35 ने शेयर खरीदने को कहा
    रिलायंस इंडस्ट्रीज को ट्रैक करने वाले 37 एनालिस्टों में से 35 ने शेयरों को ‘खरीदने’ की सलाह दी है, जबकि केवल दो ने ‘बेचने’ की सिफारिश की है। सोमवार को रिलायंस के शेयर 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,418.6 रुपये पर बंद हुए और निफ्टी 50 इंडेक्स को दिन के निचले स्तर से उबरने में सबसे बड़ा योगदान दिया। पिछले तीन सत्रों में कंपनी के शेयर में करीब 6 प्रतिशत की तेजी आई है, जबकि इस दौरान निफ्टी 50 इंडेक्स में 2 प्रतिशत की गिरावट आई। यह उन आठ शेयरों में से एक था, जिन्होंने सोमवार को इंडेक्स में बढ़त दर्ज कराई।

    Share:

  • हनुमान मंदिर में ट्रॉफी ले जाने पर बवाल! 1983 WC विजेता खिलाड़ी ने सूर्या-जय शाह को घेरा

    Tue Mar 10 , 2026
    नई दिल्ली। टी20 विश्व कप(T20 World Cup) में भारत की शानदार जीत (India’s stunning victory)के बाद जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं ट्रॉफी को मंदिर ले जाने को लेकर नया विवाद भी सामने आ गया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved