
नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup)के 19 साल के इतिहास में 2026 का एडिशन (2026 edition) कई मायनों में खास और ऐतिहासिक बन गया। अब तक इस टूर्नामेंट के 10 एडिशन खेले जा चुके हैं, लेकिन पहली बार ऐसा देखने को मिला जब एक ही सीजन में चार बल्लेबाजों ने 300 से ज्यादा(more than 300) रन बनाकर नया रिकॉर्ड कायम (Record maintained)कर दिया। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में 300 रन का आंकड़ा पार करना ही एक बड़ी उपलब्धि(Big achievement) मानी जाती थी और यह भी अलग-अलग एडिशन में ही संभव हो पाया था।
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 2026 से पहले सिर्फ चार बार ऐसा हुआ था जब किसी बल्लेबाज ने एक टूर्नामेंट में 300 से ज्यादा रन बनाए हों। 2009 में श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने 317 रन बनाकर यह कारनामा किया था। इसके बाद 2010 में श्रीलंका के ही महेला जयवर्धने ने 302 रन बनाए। फिर 2014 में भारत के विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 319 रन बनाए और लंबे समय तक यह एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रहा। इसके बाद 2021 में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 303 रन बनाकर इस सूची में अपना नाम जोड़ा।
हालांकि 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में बल्लेबाजों ने ऐसा धमाकेदार प्रदर्शन किया कि पुराने सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए। इस बार एक-दो नहीं बल्कि चार बल्लेबाजों ने 300 से ज्यादा रन बना दिए। यही वजह है कि यह एडिशन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे खास माना जा रहा है।
इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। उन्होंने सिर्फ 6 पारियों में 383 रन बनाकर नया इतिहास रच दिया। फरहान ने न केवल इस एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाए, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज टिम सीफर्ट भी इस टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में नजर आए। उन्होंने 326 रन बनाकर रन बनाने वालों की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ 5 पारियों में 321 रन बनाए और अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी अपने नाम किया।
इस ऐतिहासिक सूची में चौथे बल्लेबाज भारत के ईशान किशन रहे, जिन्होंने 9 पारियों में 317 रन बनाकर 300 रन का आंकड़ा पार किया। खास बात यह भी रही कि पहली बार किसी एक टीम के दो बल्लेबाजों ने एक ही टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में 300 से ज्यादा रन बनाए।
इस तरह टी20 वर्ल्ड कप 2026 बल्लेबाजी के लिहाज से सबसे यादगार टूर्नामेंट बन गया। चार बल्लेबाजों का एक ही एडिशन में 300 से ज्यादा रन बनाना इस बात का संकेत है कि आधुनिक टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है और आने वाले समय में ऐसे रिकॉर्ड और भी देखने को मिल सकते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved