img-fluid

MP: कलयुगी बेटे ने मां और सौतेले पिता को उतारा मौत के घाट, पहुंचा सलाखों के पीछे

November 06, 2026

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के नर्मदापुरम जिले (Narmadapuram district) के सोहागपुर के ग्राम रैनीपानी में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक कलयुगी बेटे कमलेश उइके ने अपनी ही मां तितो बाई और सौतेले पिता राधे उइके की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ​5 नवंबर की रात को हुई इस दोहरे हत्याकांड ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कमलेश अपनी गर्भवती पत्नी को डिलीवरी के लिए मां के घर लेकर आया था, जिसका सौतेला पिता विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर घर में तनाव चल रहा था। घटना की रात तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। नशे में विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से से आगबबूला होकर कमलेश ने चूल्हे की जलती हुई मोटी लकड़ी उठाई और दोनों बुजुर्गों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।


  • ​वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जंगल की तरफ भाग निकला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला के निर्देश पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं। सोहागपुर पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर और 6 घंटे के सघन सर्च ऑपरेशन के बाद आरोपी को एक कच्चे नाले के पास से धर दबोचा। पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। एसडीओपी अरविंद शाह के अनुसार पुलिस ने आरोपी कमलेश उइके के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved