
डेस्क: इस्लाम धर्म का सबसे पाक यानी पावन माना जाने वाला रमजान का महीना चल रहा है. इस माह की शुरुआत फरवरी मास की 19 तारीख को हुई थी. इन दिनों मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखे हुए हैं. अल्लाह की इबादत कर रहे हैं. वहीं रमजान महीने के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है. इसे मीठी ईद या ईद उल फितर के नाम से भी जाना जाता है.
ईद की तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है. ऐसे में लोगों के मन ये कन्फ्यूजन बना हुआ है कि इस साल भारत में ईद का पर्व 20 को मनाया जाएगा या 21 मार्च को. आइए जानते हैं ईद की सही तारीख.
इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, जब शव्वाल माह का चांद दिख जाता है, तो उसके अगले दिन ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाता है. रमजान महीने की शुरुआत 19 फरवरी को हुई थी. ऐसे में इस माह का समापन 19 मार्च को होगा. यानि 19 मार्च को चांद दिखाई देता है, तो इस साल ईद का पर्व 20 मार्च को मनाया जाएगा. हालांकि, अगर चांद 20 मार्च को दिखाई देता है, तो ये पर्व 21 मार्च को मनाया जाएगा.
जानकारों के अनुसार, भारत में ईद उल फितर का पर्व इस साल 20 मार्च को मनाया जाएगा. हालांकि, ईद के पर्व की अंतिम तारीख चांद दिखने के बाद ही तय की जाएगी. अरब देशों में ईद भारत से एक दिन पहले मनाई जाती है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved