बिलासपुर में नरसंहार बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाला नरसंहार हुआ। यहां एक व्यक्ति ने अपने पूरे परिवार को मारकर खुदकुशी कर ली। देर रात बेटे ने पहले माता-पिता की बड़ी बेरहमी से हत्या की और उसके बाद अपने 2 भाई और 1 बहन को भी मार डाला। इसके बाद युवक ने खुदकुशी कर ली। आज सुबह जैसे ही इस वीभत्स हत्याकांड की खबर लोगों को मिली तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि युवक ने किन कारणों से इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि अपने ही परिवार की जघन्य हत्या करने वाला युवक पिछले कुछ दिनों से परेशान था, लेकिन वह अपनी परेशानी की वजह किसी को भी बता नहीं रहा था।
बैंगलुरु। देश में जारी कोरोना संकट से हर कोई परेशान है, लेकिन बैंगलुरु महानगर पालिका के कर्मचारियों ने एक गैरजिम्मेदाराना काम किया, जिस पर बाद में बीबीएमपी आयुक्त एन. मंजुनाथ प्रसाद को खेद जताना पड़ा। नगर निगम कर्मचारियों ने दोमलूर के पास दो फ्लैटों के दरवाजे सील कर दिए थे, जिनमें एक फ्लैट के भीतर […]
इम्फाल। राजस्थान में भले कांग्रेस ने सचिन पायलट को मना लिया और गहलोत सरकार को गिरने से बचा लिया है। वहीं मणिपुर में कांग्रेस के छह विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। पार्टी के विधायक ओ हेनरी सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ये सभी विधायक कांग्रेस के उन आठ […]
जयपुर: राजधानी जयपुर की सदर थाना पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जिसने बीते 9 बरसों में रेप और ब्लेकमेलिंग के 14 केस दर्ज कराए हैं. इनमें कई मामलों में पुलिस एफआर लगा चुकी है. कुछ में अभी जांच में चल रहे हैं. हरियाणा के गुरुग्राम में दर्ज एक मामले में महिला ने […]
पटना। बिहार (Bihar) में जनसंख्या नियंत्रण (Population control) को लेकर राजनीतिक दलों में बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच, जनसंख्या नियंत्रण के मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish kumar) को सहयोगी दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) का साथ मिला है। हम के प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन […]