img-fluid

भारत के DNA में जीतना और पाकिस्तान के DNA में हारना पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने अपनी टीम पर कसा तंज

March 13, 2026

नई दिल्ली। भारत के DNA (DNA) में ट्रॉफियां जीतना है और हमारे में हारना, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान (Rashid Latif )का बड़ा बयान। हाल के वर्षों में भारतीय क्रिकेट टीम (cricket team) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। लगातार बड़े टूर्नामेंट (tournaments) जीतकर टीम इंडिया ने अपनी ताकत और स्थिरता का शानदार उदाहरण पेश किया है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान (Rashid Latif )ने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए अपनी ही टीम की कमजोरियों पर खुलकर बात की है।

दरअसल भारत ने हाल के वर्षों में कई बड़े खिताब अपने नाम किए हैं। Rohit Sharma की कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था। इसके बाद टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट भी अपने नाम किए। इस दौरान भारत एशिया कप का खिताब भी जीतने में सफल रहा।

हालांकि इन सफलताओं के बाद भारतीय टीम में बदलाव भी देखने को मिला। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद दिग्गज खिलाड़ी Virat Kohli और रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। इसके बाद नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। Suryakumar Yadav और कोच Gautam Gambhir की अगुवाई में टीम ने नए अंदाज में क्रिकेट खेलते हुए दुनिया भर में अपना दबदबा बनाए रखा।

दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता नजर आ रहा है। पाकिस्तान आखिरी बार 2022 में किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा था। इसके बाद टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में शुरुआती दौर में ही बाहर हो गई। वहीं 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भी उनका सफर सुपर 8 से आगे नहीं बढ़ सका।

इसी पर टिप्पणी करते हुए राशिद लतीफ ने भारतीय टीम की निरंतरता और मजबूत मानसिकता की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत बड़े मैचों में दबाव को बेहतर तरीके से संभालता है और मुश्किल हालात में भी बड़े स्कोर बनाने की क्षमता रखता है।

राशिद लतीफ के अनुसार भारत की यह सफलता अचानक नहीं आई बल्कि इसके पीछे करीब एक दशक की मेहनत और तैयारी है। उन्होंने कहा कि पिछले कई आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप में भारत का प्रदर्शन इसकी सबसे बड़ी मिसाल है।

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने दोनों टीमों की मानसिकता की तुलना करते हुए एक तीखा बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि भारत के डीएनए में ट्रॉफी जीतना शामिल है जबकि पाकिस्तान की टीम अक्सर बड़े मैचों में दबाव के कारण टूट जाती है।


  • लतीफ ने साफ शब्दों में कहा कि भारत के डीएनए में फाइनल खेलना और जीतना है जबकि पाकिस्तान की टीम अक्सर नॉकआउट चरण से पहले ही हार मान लेती है। उनके इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई है और कई लोग इसे पाकिस्तान क्रिकेट की मौजूदा स्थिति पर एक सख्त लेकिन सच्ची टिप्पणी मान रहे हैं।

    Share:

  • स्टॉक मार्केट : घरेलू बाजार में आज भी गिरावट, सेंसेक्स 934 अंक टूटा, निफ्टी 23400 के नीचे

    Fri Mar 13 , 2026
    नई दिल्ली. पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और तेल (Oil) की बढ़ती कीमतों से निवेशकों (Investors) का मनोबल लगातार गिर रहा है। इसके चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार (Stock Market) के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली, विदेशी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved