img-fluid

भूत बंगला दिवंगत असरानी को समर्पित, राजपाल यादव बोले वो सबसे महान एंटरटेनर थे

March 14, 2026

 


नई दिल्ली । अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म भूत बंगला (Haunted Bungalow) के प्रमोशन में व्यस्त हैं। चेक बाउंस (Check Bounce)मामले में अंतरिम जमानत(Interim Bail) पर जेल से बाहर आने के बाद वह एक बार फिर काम और फिल्मों को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने फिल्म में दिवंगत अभिनेता असरानी (Asrani)के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया और उन्हें भारतीय सिनेमा का सबसे महान एंटरटेनर बताया।

राजपाल यादव ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उन्हें असरानी जैसे दिग्गज कलाकार के साथ स्क्रीन साझा करने का मौका मिलेगा। उनके अनुसार असरानी केवल एक अभिनेता नहीं, बल्कि ऐसे कलाकार थे जो अपनी मौजूदगी से ही माहौल को जीवंत बना देते थे। राजपाल ने बताया कि असरानी में लोगों का मनोरंजन करने की अद्भुत क्षमता थी। वह 200 से 250 लोगों के सामने बैठकर सिर्फ अपनी परफॉर्मेंस से एक घंटे तक लगातार दर्शकों को हंसा सकते थे। यही उनकी सबसे बड़ी खासियत थी और इसी वजह से वह सिनेमा जगत में एक अलग पहचान रखते थे।

राजपाल यादव ने भावुक होते हुए कहा कि आज असरानी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन ‘भूत बंगला’ में उनका किरदार और यह पूरी फिल्म उनकी यादों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि दर्शक जब यह फिल्म देखेंगे तो उन्हें असरानी की शानदार अदाकारी की झलक देखने को मिलेगी। राजपाल ने यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि असरानी के जीवनकाल में उन्हें उनके साथ काम करने का अवसर मिला। उनके मुताबिक यह अनुभव उनके करियर के सबसे यादगार पलों में से एक रहेगा।

गौरतलब है कि दिग्गज अभिनेता असरानी का पिछले साल 20 अक्टूबर को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने लंबे करियर के दौरान कई यादगार किरदार निभाए और खासतौर पर कॉमेडी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई।

राजपाल यादव ने फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन के साथ काम करने के अनुभव को भी बेहद खास बताया। उन्होंने प्रियदर्शन को कॉमेडी का जादूगर करार देते हुए कहा कि उनकी फिल्मों में हास्य और मनोरंजन का अनोखा संतुलन देखने को मिलता है। ‘भूत बंगला’ में भी उन्होंने कॉमेडी और हॉरर का शानदार मिश्रण पेश किया है, जो दर्शकों को एक साथ हंसाएगा भी और डराएगा भी।


  • राजपाल के अनुसार यह फिल्म केवल डर और हंसी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें ऐसा मनोरंजन है जो दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दर्शक फिल्म को खूब पसंद करेंगे और असरानी को एक सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी।

    प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘भूत बंगला’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी सहित कई कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का टीजर हाल ही में जारी किया गया है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

     

    Share:

  • FSSAI सर्टिफिकेट और लाइसेंस की वैधता होगी आजीवन... बार-बार रिन्यूअल कराने का झंझट खत्म

    Sat Mar 14 , 2026
    नई दिल्ली। ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ (‘Ease of Doing Business’) को बढ़ावा देने की दिशा में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई- FSSAI) ने एक बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को फूड रेगुलेटर ने घोषणा की कि अब उसके रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और लाइसेंस (Registration Certificate and License) की वैधता आजीवन होगी। इस फैसले के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved