
नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल (West Bengal) की नंदीग्राम और रेजीनगर (Nandigram and Rejinagar) सीट पर पोस्टल बैलेट काउंटिंग में BJP आगे चल रही है. वहीं तमिलनाडु में TVK आगे चल रही है. देश की छह सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे. इनमें पांच विधानसभा सीटें और एक लोकसभा सीट हैं.
देश की छह सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज यानी 9 अक्टूबर शुक्रवार को आएंगे. इन छह सीटों में पांच विधानसभा सीटें और एक लोकसभा सीट शामिल हैं. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टनचावडी और असम की नगांव लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है. सभी सीटों पर 6 अक्टूबर को वोट डाले गए थे. इन नतीजों को कई राज्यों में बदले राजनीतिक समीकरणों के बीच अहम माना जा रहा है.
इस बार पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम की कुल छह सीटों पर मतदान हुआ. पश्चिम बंगाल में दो विधानसभा सीटों नंदीग्राम और रेजीनगर पर वोटिंग हुई थी. इनमें नंदीग्राम को सबसे चर्चित सीटों में गिना जा रहा है, इसलिए सबकी नजर इसी सीट पर टिकी है.
तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुआ. ये दोनों सीटें आरक्षित हैं. पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट का नतीजा भी अहम माना जा रहा है. तमिलनाडु और पुडुचेरी की इन तीनों सीटों के नतीजे सत्तारूढ़ दलों के लिए महत्वपूर्ण बताए जा रहे हैं.
असम की नगांव लोकसभा सीट इस उपचुनाव की अकेली लोकसभा सीट है. यहां के मुकाबले पर भी सबकी नजर रहेगी. बाकी सभी पांच सीटें विधानसभा की हैं.
असम की नगांव सीट पर BJP आगे
असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना के दौरान BJP के उम्मीदवार देवाशीष शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं. मतगणना के रुझानों पर सबकी नजरें टिकी हैं. हालांकि, अंतिम नतीजे आने के बाद ही जीत की तस्वीर साफ होगी.
नंदीग्राम-रेजीनगर के पोस्टल बैलेट काउंटिंग में BJP आगे
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में BJP आगे चल रही है. पोस्टल बैलेट की गिनती में BJP ने बढ़त बनाई है. इन दोनों सीटों पर उपचुनाव के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं. हालांकि, अभी EVM के वोटों की गिनती के बाद ही तस्वीर साफ होगी.
बंगाल उपचुनाव पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, नंदीग्राम-रेजीनगर में दोबारा वोटिंग की मांग
पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव को लेकर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अगर मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और बिना किसी डर के हुआ होता, तो नतीजों को लेकर उम्मीद की जा सकती थी. उन्होंने दोनों सीटों पर दोबारा मतदान कराने की मांग की. कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के बीच मिलीभगत का आरोप भी लगाया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved