
नई दिल्ली। चुनाव आयोग (election Commission) ने चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। सभी राज्यों में मतदान अप्रैल के महीने में होंगे। इसके साथ ही छह राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान भी किया गया है। महाराष्ट्र और गुजरात की दो-दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।
वहीं, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की एक-एक सीट उपचुनाव होना है। ये सभी सीटें तत्कालीन विधायकों के निधन से खाली हुई हैं। चुनाव आयोग के अनुसार उपचुनाव दो चरण में होंगे। गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में पहले चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात में दूसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है।
अजित पवार की बारामती सीट पर दूसरे चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। अजित की जगह उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली सुनेत्रा पवार का इस सीट से चुनाव लड़ना तय है। वह एनसीपी विधायक दल की अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में उनके लिए इस चुनाव में जीत हासिल करना बहुत मुश्किल नहीं होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved