img-fluid

पिता को खोने का दर्द याद कर भावुक हुए अक्षय कुमार, बोले 50 की उम्र के बाद जरूर कराएं यह लाइफ सेविंग टेस्ट

March 16, 2026

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता (Bollywood actor) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) सिर्फ फिल्मों के जरिए ही नहीं बल्कि सामाजिक मुद्दों (Social issues) पर अपनी जागरूकता के लिए भी जाने जाते हैं। अक्सर वे अपने फैंस और आम लोगों को सेहत से जुड़े जरूरी विषयों (Health awareness) पर जागरूक करते नजर आते हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षय कुमार ने पुरुषों से खास अपील करते हुए कहा कि 50 वर्ष की उम्र के बाद हर व्यक्ति को नियमित रूप से PSA टेस्ट (PSA Test) जरूर कराना चाहिए क्योंकि इससे प्रोस्टेट कैंसर (Prostate Cancer) का शुरुआती चरण में पता लगाया जा सकता है।

दरअसल अक्षय कुमार हाल ही में इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे जहां स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही थी। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए एक बेहद भावुक अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें आज भी इस बात का अफसोस है कि उस समय उन्हें PSA टेस्ट के महत्व के बारे में जानकारी नहीं थी।

अक्षय कुमार ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे अहम इंसान यानी अपने पिता को कैंसर की वजह से खो दिया। अभिनेता के मुताबिक उनके पिता 67 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे और उस समय परिवार को यह समझ नहीं था कि 50 या 55 वर्ष की उम्र के बाद पुरुषों के लिए PSA टेस्ट करवाना कितना जरूरी होता है।

पिता को याद करते हुए अक्षय कुमार भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उनके पिता उनके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति थे और उन्हें खोना उनके लिए बेहद बड़ा सदमा था। अभिनेता का मानना है कि अगर उस समय समय रहते जांच हो जाती तो शायद बीमारी का पता जल्दी चल जाता और स्थिति अलग हो सकती थी।

अक्षय कुमार ने मंच से मौजूद लोगों और उन्हें सुन रहे सभी दर्शकों से अपील की कि वे इस बात को गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि हर पुरुष को साल में एक बार PSA टेस्ट जरूर करवाना चाहिए क्योंकि बीमारी का शुरुआती चरण में पता चल जाने से इलाज संभव हो जाता है और जान बचाई जा सकती है।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में काफी आम होता जा रहा है और कई बार लोग इसके शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। अभिनेता के मुताबिक समय पर जांच करवाने से न सिर्फ व्यक्ति की जिंदगी बच सकती है बल्कि पूरे परिवार को एक बड़ी मुश्किल से बचाया जा सकता है।

अक्षय कुमार ने लोगों से कहा कि सेहत को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए और नियमित जांच करवाना बेहद जरूरी है। उनका मानना है कि जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है और अगर लोग समय रहते टेस्ट करवा लें तो कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार के पिता का नाम हरी ओम भाटिया था। उनका निधन साल 2000 में प्रोस्टेट कैंसर के कारण हुआ था। पिता की याद में और लोगों को जागरूक करने के लिए अक्षय कुमार लगातार इस विषय पर बात करते रहते हैं।

 


  • अगर PSA टेस्ट की बात करें तो यह एक ब्लड टेस्ट होता है जिसमें खून में मौजूद प्रोस्टेट स्पेसिफिक एंटीजन की मात्रा को मापा जाता है। यदि इसकी मात्रा सामान्य से अधिक पाई जाती है तो यह प्रोस्टेट कैंसर का संकेत हो सकता है। हालांकि कई बार यह बढ़ा हुआ स्तर प्रोस्टेट संक्रमण या प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने की वजह से भी हो सकता है। इसलिए डॉक्टर की सलाह के साथ नियमित जांच कराना बेहद जरूरी माना जाता है।

    अक्षय कुमार का मानना है कि सेहत के प्रति जागरूक रहना ही सबसे बड़ा बचाव है और अगर लोग समय रहते टेस्ट करवाएं तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

     

    Share:

  • IDBI Bank की ब्रिक्री से सरकार ने पीछे खीचे कदम...रिजर्व प्राइस से भी कम लगी बोलियां

    Mon Mar 16 , 2026
    नई दिल्ली। आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने इस बैंक के रणनीतिक डिसइन्वेस्टमेंट (Strategic Disinvestment) से कदम पीछे खींच लिया है। रिपोर्ट के अनुसार हिस्सेदारी बेचने के लिए जो वित्तीय बोलियां लगाई गई थी वो रिजर्व प्राइस (Reserve Price) से भी कम है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved