img-fluid

एमपी में 18 मार्च से मौसम बदलेगा, 3 दिन आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी

March 17, 2026

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) में 18 मार्च से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग(The Meteorological Department) ने ग्वालियर(Gwalior), दतिया(Datia), भिंड(Bhind), मुरैना(Morena) समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। भोपाल में रविवार को अधिकतम तापमान(maximum temperature) 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

18 मार्च को येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 18 मार्च को बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं या आंधी चलने का अनुमान है।

19 मार्च को येलो अलर्ट

19 मार्च को राजगढ़, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलिराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांडुर्णा जिलों में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आंधी की रफ्तार 40-50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।

20 मार्च को येलो अलर्ट

20 मार्च को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांडुर्णा जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

  • 21 मार्च का मौसम

    मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि कुछ जिलों में 21 मार्च को भी मौसम खराब रह सकता है। बीते 24 घंटे में मध्य प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस (नर्मदापुरम) और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस (पंचमढ़ी, नर्मदापुरम) दर्ज किया गया।

    Share:

  • कैंसर पीड़ित छोटे भाई ने बड़े भाई को मार डाला, दोस्त ने निभाई दोस्ती की जिम्मेदारी

    Tue Mar 17 , 2026
    नई दिल्ली। भिंड के जामपुरा रेलवे लाइन(ampura railway line in Bhind,) के पास किसान कृष्णकांत पाराशर (farmer Krishnakant Parashar)की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि यह कांड उसके नाबालिग छोटे भाई(younger brother) और उसके दोस्त अरमान खान(Arman Khan) की योजना का नतीजा था। पुलिस के अनुसार(According to the police), छोटा भाई(younger brother) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved