img-fluid

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी वायुसेना बेस पर गोलीबारी, एक की मौत

March 18, 2026

अलमोगोर्डो. न्यू मैक्सिको (New Mexico) के एक अमेरिकी वायुसेना बेस (US Air Force Base) पर गोलीबारी (Shooting) की घटना सामने के बाद हड़कंप मच गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया है। मिलिट्री अधिकारियों के अनुसार, आलामोगोर्डो के पास स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे गोली चलाने वाला हमलावर (एक्टिव शूटर) की सूचना मिलने के बाद पूरे बेस को लॉकडाउन कर दिया गया था। वहीं इस घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।


  • हालांकि इसके बाद सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और बेस सुरक्षित है। लॉकडाउन भी हटा लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल कोई खतरा नहीं है और आपातकालीन टीमें मौके पर काम कर रही हैं। फिलहाल, मारे गए और घायल हुए लोगों के नाम या घटना से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

    हॉलोमन एयर फोर्स के बारे में जानिए
    गौरतलब है कि हॉलोमन एयर फोर्स एक बड़ा सैन्य बेस करीब 93 वर्ग मील (240 वर्ग किलोमीटर) में फैला हुआ है। यहां 49वीं विंग तैनात है, जो देश की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण काम करती है और इसमें युद्ध के लिए तैयार सैनिक शामिल होते हैं।

    Share:

  • नेपाल में शी जिनपिंग की किताब जलाई गई, चीन ने जताई नाराज़गी; सरकार ने शुरू की जांच

    Wed Mar 18 , 2026
    काठमांडू। नेपाल के मोरंग जिले (Morang district of Nepal) के मनमोहन टेक्निकल इंस्टीट्यूट (Manmohan Technical Institute) में हुई एक घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है। कॉलेज लाइब्रेरी में जगह खाली करने के दौरान पुरानी किताबों (Old books) को जलाया गया, जिनमें चीनी सरकार (The Governance of China) की प्रतियां भी शामिल थीं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved