
नई दिल्ली: धुरंधर 2 (Dhurandhar 2)एक बार फिर अपने एक्शन और कहानी को लेकर चर्चा में है। निर्देशक आदित्य धर (Director Aditya Dhar)ने इस फिल्म में रियल इवेंट्स (real events) और फिक्शन का ऐसा मिश्रण तैयार किया है जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है। फिल्म देखने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि इसमें दिखाए गए किरदार (characters) में कौन असल जिंदगी से जुड़े हैं और कौन पूरी तरह कल्पना (imagination) है।फिल्म का मुख्य किरदार हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रांगी जिसे Ranveer Singh ने निभाया है पूरी तरह काल्पनिक है यह किरदार कहानी को भावनात्मक और सिनेमाई गहराई देने के लिए बनाया गया है और इसका किसी वास्तविक व्यक्ति से सीधा संबंध नहीं है
वहीं रहमान डकैत का किरदार जिसे Akshaye Khanna ने निभाया था पूरी तरह असली घटनाओं से प्रेरित है यह किरदार पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर रहमान डकैत पर आधारित माना जाता है जिसने पाकिस्तान पीपल्स अमन कमिटी बनाई थी और 2009 में उसकी मौत हो गई थी फिल्म में भी उसका अंत इसी तरह दिखाया गया है
अब बात करें मेजर इकबाल की जिसे Arjun Rampal ने निभाया है तो यह किरदार पूरी तरह काल्पनिक नहीं बल्कि दो असली व्यक्तियों का मिश्रण है बताया जाता है कि यह किरदार एक ओर पाकिस्तान के मेजर इकबाल और दूसरी ओर आतंकी इलियास कश्मीरी से प्रेरित है इसीलिए इसमें रियल और फिक्शन दोनों की झलक मिलती है
जमील जमाली का किरदार जिसे Rakesh Bedi ने निभाया है वह भी एक वास्तविक राजनीतिक शख्सियत से प्रेरित लगता है हालांकि फिल्म में उसके जरिए जो ट्विस्ट दिखाया गया है वह पूरी तरह सिनेमाई कल्पना है
फिल्म में अलीना का किरदार जिसे Sara Arjun ने निभाया है पूरी तरह फिक्शनल है यह किरदार कहानी में भावनात्मक संतुलन और हल्की लव स्टोरी जोड़ने के लिए रखा गया है
इसके अलावा अरशद पप्पु और उजैर बलोच जैसे किरदार असली दुनिया से जुड़े हुए माने जाते हैं ये दोनों कराची के ल्यारी गैंग वॉर के चर्चित नाम रहे हैं और फिल्म में उनकी दुश्मनी को काफी हद तक वास्तविक घटनाओं से प्रेरित दिखाया गया है
सबसे दिलचस्प किरदार बड़े साहब का है जो दरअसल अंडरवर्ल्ड डॉन Dawood Ibrahim से प्रेरित है फिल्म में इस किरदार के जरिए अंडरवर्ल्ड की झलक दिखाई गई है और इसे एक मजबूत बैकग्राउंड दिया गया है
कुल मिलाकर धुरंधर 2 एक ऐसी फिल्म है जिसमें सच्चाई और कल्पना का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है कुछ किरदार पूरी तरह असली घटनाओं से जुड़े हैं तो कुछ को कहानी को प्रभावशाली बनाने के लिए गढ़ा गया है यही मिश्रण इस फिल्म को और ज्यादा दिलचस्प और चर्चित बनाता है
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved