img-fluid

‘तुम्हारी बेटी को मार डाला, फोटो भेजूं क्या’, पत्नी की हत्या कर सास को किया फोन

March 22, 2026

कैथल: हरियाणा के कैथल जिले में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक कलयुगी पति ने अपनी पत्नी की न केवल गला दबाकर हत्या की, बल्कि वारदात के बाद अपनी सास को फोन कर बड़े ही बेखौफ अंदाज में हत्या की बात कबूली. आरोपी ने अपनी सास से यहां तक कह दिया, ‘तुम्हारी बेटी को मार दिया है, यकीन नहीं आता तो क्या फोटो भेजूं?’ इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और आरोपी पति फिलहाल फरार है.

मृतका की पहचान शालू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब के बठिंडा की रहने वाली थी. शालू की मां सुनीता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अरुण ने इस हत्या की प्लानिंग पहले ही कर ली थी. शालू कुछ दिनों से अपने मायके गई हुई थी. अरुण ने उसे फोन कर झांसा दिया कि नवरात्रों में कुलदेवी की पूजा के लिए जाना है. पति की बात मानकर शालू ससुराल लौट आई, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि यह बुलावा उसकी मौत का जाल है.


  • परिजनों के अनुसार, शालू और अरुण की शादी जून 2018 में हुई थी. शादी के कुछ महीनों बाद ही अरुण ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया था. वह चिट्टे और इंजेक्शन का नशा करता था और काम करने के बजाय चोरी की वारदातों में संलिप्त रहता था. सुनीता देवी ने बताया कि उन्होंने कई बार पैसे देकर अरुण को पुलिस से छुड़वाया और सुधरने का मौका दिया, यहाँ तक कि बेटी के गहने गिरवी रखकर उसके कर्ज चुकाए और बिजली के बिल तक भरे. दो बच्चे होने के बावजूद अरुण की मारपीट बंद नहीं हुई.

    हत्या की वारदात शुक्रवार रात को ही अंजाम दे दी गई थी. शनिवार दोपहर को आरोपी अपनी भाभी दामिनी के पास पहुंचा, जो घर में सफाई कर रही थी. उसने ठंडे दिमाग से अपनी भाभी से कहा, “भाभी जी, मैंने पत्नी को मार दिया है, अब आप संभाल लेना.” इतना कहकर वह मौके से फरार हो गया. जब भाभी कमरे में पहुंची तो देखा कि शालू का शव बेड पर पड़ा था.

    आरोपी ने हत्या के बाद अपनी सास को फोन किया और जब उन्होंने विश्वास नहीं किया, तो उसने फोटो भेजने की धमकी दी. इसके बाद उसने शालू का मोबाइल तोड़ दिया ताकि कोई लोकेशन ट्रेस न हो सके और वह फरार हो गया.

    शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि शालू की मां की शिकायत पर हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस आरोपी अरुण और अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है. प्राथमिक तौर पर मामला घरेलू कलह और नशे की लत से जुड़ा लग रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है.

    Share:

  • क्रूरता की इंतहा: दूसरे के बिस्तर पर सोया छात्र, शिक्षक ने डंडों से बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल

    Sun Mar 22 , 2026
    उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) में एक आवासीय शिक्षण संस्थान से अमानवीयता का मामला सामने आया है। दूसरे छात्र के बिस्तर पर सोने की बात से नाराज शिक्षक (Angry teacher) ने एक छात्र को डंडों से बेरहमी से पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चिंतामणि थाना पुलिस ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved