
नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर (Indian Premier) लीग 2026 की शुरुआत से ठीक पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians )के खेमे से एक बार फिर जोश और आत्मविश्वास से भरी आवाज (A voice filled with self-confidence)सामने आई है और यह आवाज किसी और की नहीं बल्कि टीम के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वालेरोहित शर्मा ( Rohit Sharma )की है जिन्होंने फैंस से सीधा वादा करते हुए कहा है कि टीम इस बार छठी ट्रॉफी (Sixth Trophy)जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी
मुंबई इंडियंस का इतिहास आईपीएल में बेहद शानदार रहा है जहां इस टीम ने 2013 2015 2017 2019 और 2020 में खिताब जीतकर खुद को लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में शामिल किया लेकिन पिछले कुछ सालों से ट्रॉफी से दूरी ने फैंस को थोड़ा निराश जरूर किया है ऐसे में रोहित शर्मा का यह बयान उम्मीद की नई किरण लेकर आया है
हाल ही में आयोजित टीम बॉन्डिंग इवेंट The MIx में जब खिलाड़ी कोच और मैनेजमेंट के लोग एक साथ नजर आए तो माहौल पूरी तरह उत्साह से भरा हुआ था इसी कार्यक्रम के दौरान रोहित शर्मा ने फैंस से कहा कि टीम ट्रॉफी नंबर 6 के लिए हर संभव कोशिश करेगी यह कार्यक्रम मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में आयोजित हुआ जहां फैंस को भी टीम के करीब आने और खिलाड़ियों को देखने का मौका मिला
इस बार मुंबई इंडियंस की टीम कागज पर काफी मजबूत नजर आ रही है कप्तानी की जिम्मेदारी Hardik Pandya के हाथों में है जो पहले भी अपनी कप्तानी में आईपीएल खिताब जीत चुके हैं वहीं टीम में Suryakumar Yadav Jasprit Bumrah और Tilak Varma जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं जिन्होंने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने जो सफलता हासिल की वह किसी से छिपी नहीं है यही कारण है कि आज भी फैंस को उनसे खास उम्मीदें रहती हैं हालांकि अब टीम की कमान हार्दिक पांड्या के हाथों में है और उनसे भी यही उम्मीद की जा रही है कि वह रोहित के बनाए विजयी रास्ते पर चलते हुए टीम को फिर से चैंपियन बनाएंगे
आईपीएल 2026 का आगाज 29 मार्च से होने जा रहा है और मुंबई इंडियंस इस सीजन में एक बार फिर खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है छह साल से ट्रॉफी का इंतजार कर रही इस टीम के पास इस बार अनुभव और युवा जोश का शानदार मिश्रण है जो उन्हें खिताब के बेहद करीब ले जा सकता है
फैंस की उम्मीदें आसमान छू रही हैं और टीम के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी चरम पर है अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित शर्मा का यह वादा हकीकत में बदलता है और मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास में अपना छठा खिताब जोड़कर एक नया रिकॉर्ड कायम कर पाती है या नहीं
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved