img-fluid

राम मंदिर के बाद अब अयोध्या के 6 ‘उप-मंदिरों’ पर भी फहराया जाएगा धर्म ध्वजा

March 22, 2026

अयोध्या। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या में राम मंदिर (Ram Temple in Ayodhya) के मुख्य शिखर पर पीएम मोदी ने धर्म ध्वजा फहराया था। अयोध्या और राम जन्मभूमि परिसर (Ayodhya and the Ram Janmabhoomi Complex) में मौजूद अन्य मुख्य मंदिरों पर धर्म ध्वजा फहराया जाएगा। अयोध्या के बाकी बचे छह ‘उप-मंदिरों’ में भी ऐसी ही रस्में निभाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

ये हैं 6 उप मंदिरों के नाम
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शनिवार को हुई एक बैठक के बाद बताया कि जिन मंदिरों में ध्वज फहराया जाएगा। उनमें सूर्य, भगवती, शिवलिंग, गणपति, शेषावतार और हनुमान को समर्पित मंदिर शामिल हैं।


  • हनुमान जयंती के मौके पर फहराया जाएगा ध्वजा
    उन्होंने कहा कि हनुमान मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराने की रस्म आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर की जाएगी। राय ने कहा कि बाकी पांच उप-मंदिरों के लिए रस्में 22, 23, 24, 25, 29, 30 और 31 मार्च को आठ दिनों तक अलग-अलग चरणों में पूरी की जाएंगी।

    लगभग 50 संत और करीब 200 लोग होंगे शामिल
    उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम बिना किसी बड़ी जनसभा के आयोजित किए जाएंगे और इनमें शामिल होने वालों की संख्या सीमित रखी जाएगी। हर रस्म में लगभग 50 संत और करीब 200 लोग शामिल होंगे, जिनमें इस परियोजना से जुड़े इंजीनियर और मजदूर भी शामिल हैं। ट्रस्ट के महासचिव ने यह भी बताया कि मुख्य शिखर पर ध्वज फहराने की रस्म 25 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी की थी।

    Share:

  • 22 मार्च की 10 बड़ी खबरें

    Sun Mar 22 , 2026
    1. ईरान के राष्ट्रपति ने PM मोदी से की अमेरिका-इजरायल को हमला करने से रोकेने की अपील मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष (Middle East Conflict) के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन (Iranian President Masoud Pezeshkian) से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved