img-fluid

दुष्कर्म केस में फरार चल रहे आप विधायक हरमीत पठानमाजरा ग्वालियर से गिरफ्तार

March 25, 2026

पटियाला (पंजाब). दुष्कर्म के केस में फंसे आम आदमी पार्टी (AAP) के सनाैर विधायक ( MLA) हरमीत सिंह पठानमाजरा (Harmeet Singh Pathanmajra) को पटियाला पुलिस ने मध्य प्रदेश (MP) में ग्वालियर के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी वरुण शर्मा ने इसकी पुष्टि की।

पठानमाजरा बीते कई महीनों से फरार चल रहे थे। पठान माजरा पर सितंबर में पटियाला के सिविल लाइन थाने में जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। बाद में जब इस केस में पटियाला पुलिस पठानमाजरा को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा के गांव में पहुंची तो वहां से पठान माजरा फरार हो गए थे।


  • फरारी के दाैरान लगातार जारी करता रहा था वीडियो
    पठान माजरा पर आरोप लगे थे कि वह पुलिस पार्टी पर हमला करके फरार हुए हैं। हालांकि बाद में फरारी के दौरान उनके ऑस्ट्रेलिया में होने की बात सामने आई। इस दौरान पठानमाजरा लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करके अपनी ही सरकार पर हमलावर रहे। उन्होंने सरकार पर बदले की राजनीति से उनके खिलाफ पर्चा दर्ज करने का आरोप लगाया।

    पठानमाजरा ने कहा कि उन्होंने बाढ़ के दौरान अपने सनौर हलके के लोगों के हकों के लिए सरकार के खिलाफ आवाज उठाई थी, इसी के चलते उन पर कार्रवाई हुई है।

    Share:

  • ‘धुरंधर 2’ के बाद ‘बिलेनियर’ बनेंगे अर्जुन रामपाल, इस डायरेक्टर के साथ करेंगे अगली सीरीज

    Wed Mar 25 , 2026
    डेस्क। ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है, इस फिल्म की सफलता में अर्जुन रामपाल का भी हाथ है। फिल्म में उन्होंने मेजर इकबाल का खूंखार रोल किया है। अर्जुन रामपाल के अभिनय को खूब सराहा गया। इस फिल्म की सफलता के बीच अर्जुन रामपाल के पास कई नए प्रोजेक्ट्स भी आ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved