img-fluid

विधायक की कार का कटा 10 हजार रुपए का चालान, ब्लैक Scorpio में हूटर लगाकर चलना पड़ा महंगा

March 25, 2026

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ब्लैक स्कॉर्पियो कार में हूटर लगाकर चल रहे कांग्रेस विधायक सुरेश राजे के खिलाफ वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई हुई है। अधिकारियों ने विधायक का 10 हजार रुपए का चालान काटा है। जिस समय ये चालान काटा गया, उस समय विधायक कार में ही मौजूद थे।

ग्वालियर डबरा सिविल न्यायालय से मजिस्ट्रेट समेत पुलिस बल की मंगलवार को शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई देखने को मिली। नगर के पिछोर तिराहे पर सिविल न्यायालय के सभी मजिस्ट्रेटों के द्वारा मोबाइल कोर्ट लगाया गया।

इस दौरान नाबालिक चालकों सहित अन्य वाहनों के दस्तावेज खंगाले गए। जिनके पास दस्तावेज नहीं थे, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। करीब 40 से अधिक वाहनों का चालान हुआ है और कई वाहनों को जब्त कर सिटी थाना परिसर में रखवाया गया है।


  • अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से जनता में ये संदेश पहुंचेगा कि पुलिस-प्रशासन यातायात के नियमों का पालन करवाने के लिए अलर्ट मोड में है और लोगों में नियमों के पालन के प्रति जागरुकता भी बढ़ेगी।

    वाहन चेकिंग के दौरान इलाके से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की कार गुजरी, जिसमें वह खुद बैठे हुए थे। कार में हूटर लगा हुआ था, इस वजह से विधायक के खिलाफ कार्रवाई हुई और उनका 10 हजार रुपए का चालान किया गया।

    कांग्रेस विधायक ने अपने ऊपर हुई कार्रवाई पर कहा, “मैंने न्यायालय की प्रक्रिया का पालन किया है। यह अगर सब पर लागू हो तो इनकी गरिमा बढ़ेगी।” अपने हूटर हटने को लेकर उन्होंने कह, “हम ने न्यायालय के आदेश का पालन किया है लेकिन हमारे हूटर दोबारा दिखेंगे क्योंकि जब तक प्रदेश में सभी सत्ताधारियों के हूटर नहीं हट जाते, तब तक हमारे भी हूटर दिखेंगे।”

    Share:

  • इंदौर: बिल्डर को फोन पर धमकी देकर 15 करोड़ की फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

    Wed Mar 25 , 2026
    इंदौर। इंदौर की तुकोगंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच पुलिस ने पिछले दिनों एक बिल्डर को मिली धमकी के बारे में बड़ा खुलासा किया है, व्यापारी को धमकी देने और अवैध रूप से फिरौती वसूलने के लिए लॉरेंस विश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर ने पूरी प्लानिंग की थी और अपने एक गुर्गे को घटना को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved