नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग Pakistan Super League) PSL 2026 के 11वें सीजन की शुरुआत के साथ ही एक अजीबो-गरीब घटना ने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। डिफेंडिंग चैंपियन(defending champions) लाहौर कलंदर्स और नई टीम हैदराबाद किंग्समेन(Hyderabad Kingsmen) के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान गेंद का रंग बदल गया, जिससे मैदान पर मौजूद अंपायरों को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने पाकिस्तान क्रिकेट का जमकर मजाक उड़ाया।
दरअसल, मैच की शुरुआत सामान्य तरीके से सफेद गेंद के साथ हुई थी। हैदराबाद किंग्समेन की टीम गेंदबाजी कर रही थी और उनकी जर्सी का रंग महरून था। कुछ ओवर बीतने के बाद अंपायरों ने नोटिस किया कि गेंद का रंग धीरे-धीरे सफेद से बदलकर गुलाबी (पिंक) हो रहा है। जांच में सामने आया कि गेंद को चमकाने के दौरान खिलाड़ियों की जर्सी का रंग गेंद पर लग गया, जिससे उसका रंग बदल गया। यह नजारा देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और दर्शक भी हैरान रह गए।
अंपायरों ने तुरंत स्थिति को संभालते हुए गेंद को बदलने का फैसला किया और नए बॉल के साथ मैच दोबारा शुरू कराया गया। हालांकि यह घटना क्रिकेट के मैदान पर कम ही देखने को मिलती है, इसलिए यह मामला चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे लेकर मजेदार मीम्स और प्रतिक्रियाएं शेयर कीं, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गया।
फखर जमान का धमाका, लाहौर कलंदर्स की शानदार जीत
199 रन का विशाल स्कोर, 69 रन से जीता मुकाबला
अगर मैच की बात करें, तो लाहौर कलंदर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 199 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस पारी के हीरो रहे फखर जमान, जिन्होंने 10 चौकों की मदद से 53 रन की शानदार पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद किंग्समेन की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 20 ओवर में सिर्फ 130 रन पर सिमट गई। इस तरह लाहौर कलंदर्स ने 69 रन से मैच जीतकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।
फखर जमान को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। हालांकि मैच के नतीजे से ज्यादा चर्चा गेंद के रंग बदलने की घटना ने बटोरी, जिसने इस मुकाबले को और भी यादगार बना दिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved