
आपस में था विवाद, दोनों की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली के वीआईपी इलाके में सीआरपीएफ दो जवानों की आपसी विवाद में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक CRPF के सब इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने इंस्पेक्टर दशरथ सिंह को गोली मार दी और फिर सब इंस्पेक्टर ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
ये घटना दिल्ली के तुगलक रोड इलाके के लोधी एस्टेट में सरकारी कोठी नम्बर 61 की है। तुगलक रोड थाने की पुलिस को शुक्रवार देर रात फायरिंग की जानकारी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा दोनों जवानों का शव जमीन पर पड़ा था। ये घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों जवानों के बीच ऐसा क्या हुआ ये अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved