img-fluid

ईरान की चेतावनी, सोमवार 12 बजे तक उसकी मांगें नहीं मानी तो मध्य-पूर्व में US-विश्वविद्यालयों को बनाएंगे निशाना

March 29, 2026

तेहरान। मिडिल ईस्ट (Middle East) में जारी तनाव के बीच स्थिति और गंभीर होती नजर आ रही है। ईरान (Iran) की रिवोल्यूशनरी गार्ड (Revolutionary Guard) ने अमेरिका को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। आईआरजीसी ने कहा है कि यदि उसकी मांगें नहीं मानी गईं, तो मध्य-पूर्व में स्थित अमेरिकी विश्वविद्यालयों को निशाना बनाया जा सकता है। रविवार को जारी बयान में आईआरजीसी ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों में ईरान के दो विश्वविद्यालय नष्ट हो गए हैं। इसी के जवाब में उसने यह सख्त चेतावनी जारी की है।


  • बयान में कहा गया है कि यदि अमेरिकी सरकार चाहती है कि उसके विश्वविद्यालय इस क्षेत्र में सुरक्षित रहें तो उसे सोमवार यानी 30 मार्च दोपहर 12 बजे तक इन हमलों की आधिकारिक निंदा करनी होगी। अन्यथा, ईरान जवाबी कार्रवाई कर सकता है। इस धमकी के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। मध्य-पूर्व में कई अमेरिकी शैक्षणिक संस्थान और कैंपस मौजूद हैं, जहां हजारों छात्र पढ़ते हैं और कर्मचारी काम करते हैं। ऐसे में इस तरह की चेतावनी को गंभीर खतरे के रूप में देखा जा रहा है।

    Share:

  • IPL 2026: आरसीबी का दमदार आगाज, कोहली-पडिक्कल और डफी के जोरदार प्रदर्शन ने एसआरएच को दी मात

    Sun Mar 29 , 2026
    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 6 विकेट से हराया। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एसआरएच ने आरसीबी के सामने 202 रनों का लक्ष्य रखा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved