img-fluid

पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

March 31, 2026


नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने कहा कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था (Law and Order in Uttarakhand) पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है (Has Completely Collapsed) ।


  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राजधानी देहरादून में सेना के सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली लगने से मौत को लेकर उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान उठाए। उन्होंने रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत पर चिंता जताते हुए कहा कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरहद पर देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले ही आज अपने शहर में ही असुरक्षित हैं। आज उत्तराखंड, भाजपा के गैर-जिम्मेदार नेतृत्व में हिंसा, हत्या और भय के साये में सिमट कर रह गया है।

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ” देहरादून में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वीके जोशी जी की दिनदहाड़े निर्मम हत्या साफ बताती है कि उत्तराखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सरहद पर देश की रक्षा में जीवन समर्पित करने वाले ही आज अपने शहर में ही असुरक्षित हैं, आम नागरिक और कई समुदाय डर कर जीने को मजबूर हैं।” उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा, ” भाजपा राज में सिर्फ अपराधी बेखौफ और महफूज़ है। कभी शांति और सुरक्षा की पहचान रहा है हमारा उत्तराखंड, आज भाजपा के गैर-जिम्मेदार नेतृत्व में हिंसा, हत्या और भय के साये में सिमट कर रह गया है।”

    उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी पूर्व सैन्य अधिकारी की मौत को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पोस्ट पर अपना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”देहरादून में मॉर्निंग वॉक के दौरान ब्रिगेडियर जोशी को गोली लगने की घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। यह केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का गंभीर संकेत है। एक समय था जब देहरादून और उत्तराखंड शांति और सुरक्षित माहौल के लिए पहचाने जाते थे, लेकिन आज अपराधियों के बढ़ते हौसले उस छवि को कमजोर कर रहे हैं।

    राजपुर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और देर रात चल रही व्यवस्थाओं पर लगातार सवाल उठते रहे हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही। सरकार को चाहिए कि कानून-व्यवस्था पर तुरंत ठोस कदम उठाए और प्रदेश की सुरक्षा एवं शांति बहाल करे।” बता दें कि राजधानी देहरादून के राजपुर पुलिस स्टेशन एरिया में रिटायर ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली लगने से मौत हो गई है। यह गोली उन्हें तब लगी जब वे सुबह टहलने के लिए निकले थे।

    Share:

  • देश में पितृत्व अवकाश को कानूनी अधिकार बनाया जाए - आप सांसद राघव चड्ढा

    Tue Mar 31 , 2026
    नई दिल्ली । आप सांसद राघव चड्ढा (AAP MP Raghav Chaddha) ने कहा कि देश में पितृत्व अवकाश (Paternity Leave in the Country) को कानूनी अधिकार बनाया जाए (Should be made Legal Right) । आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने संसद में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि भारत में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved