img-fluid

रूसी सेना का विमान क्रीमिया में क्रैश, एएन-26 हादसे में 29 लोगों की मौत

April 01, 2026

नई दिल्ली। रूस (Russia) के रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने बताया है कि सैन्य परिवहन विमान (Military Transport Aircraft) क्रीमिया (Crimea) में दुर्घटना का शिकार हो गया। समाचार एजेंसी  की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सैन्य परिवहन विमान एएन-26 एक चट्टान से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार 29 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना संभवतः किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई है। विमान के क्रैश होने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

उड़ान के दौरान अचानक कटा संपर्क
बुधवार तड़के आई रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस की समाचार एजेंसी- TASS ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया, स्थानीय समय के अनुसार मंगलवार शाम लगभग छह बजे (1500 GMT) क्रीमिया के ऊपर से उड़ान भरते समय विमान से संपर्क टूट गया।
विज्ञापन

यूक्रेन के भूभाग पर बीते 12 साल से यूक्रेन का कब्जा
क्रीमिया में जिस स्थान पर ये हादसा हुआ है, यह प्रायद्वीपीय इलाका है। काले सागर के तट तक फैली विशाल पर्वत श्रृंखलाओं से घिरे हुए इस क्षेत्र को रूस ने 2014 में अपने अधिकार में ले लिया गया था। पहले इस भूभाग पर यूक्रेन का अधिकार था।

Share:

  • 54 साल बाद फिर चांद की ओर इंसान, NASA का Artemis-2 मिशन रचेगा इतिहास, जानें पूरी तैयारी

    Wed Apr 1 , 2026
    नई दिल्ली। करीब 54 साल बाद NASA एक बार फिर इंसानों को चांद के करीब भेजने की तैयारी में है। एजेंसी का Artemis-2 मिशन न सिर्फ तकनीकी दृष्टि से अहम है, बल्कि मानव अंतरिक्ष अभियानों (Space missions) के नए युग की शुरुआत भी माना जा रहा है। क्या है Artemis-2 मिशन Artemis-2 नासा के आर्टेमिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved