img-fluid

कौन हैं IAS तुकाराम मुंधे? 21 साल में 24 ट्रांसफर, अब नई जिम्मेदारी

April 01, 2026

मुंबई। तुकाराम मुंधे (IAS Tukaram Mundhe) एक बार फिर तबादले (Transfer) को लेकर चर्चा में हैं। महाराष्ट्र सरकार ने 21 साल के करियर में उनका 24वां ट्रांसफर कर दिया है। सख्त और ईमानदार अधिकारी की छवि रखने वाले मुंधे के साथ कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।

सरकारी आदेश के मुताबिक, मुंबई स्थित मंत्रालय में दिव्यांग कल्याण विभाग के सचिव रहे तुकाराम मुंधे को अब राज्य सचिवालय में आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, राजस्व और वन विभाग का सचिव बनाया गया है। उन्हें अगस्त 2025 में ही दिव्यांग कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी।

इसी आदेश में अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) का आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला बनी हैं। इसके अलावा विकास चंद्र रस्तोगी और लोकेश चंद्र का भी तबादला किया गया है।

गांव से आईएएस तक का सफर

तुकाराम मुंधे का जन्म महाराष्ट्र के बीड़ जिले के एक गांव में हुआ। किसान परिवार से आने वाले मुंधे ने जिला परिषद स्कूल से शुरुआती शिक्षा हासिल की। प्रशासनिक सेवा में उनकी पहचान सख्त और पारदर्शी अधिकारी की रही है।



  • कई बड़े शहरों में संभाली जिम्मेदारी

    मुंधे नवी मुंबई के आयुक्त रह चुके हैं और पुणे में परिवहन व्यवस्था की कमान भी संभाल चुके हैं। अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती को लेकर उनकी अक्सर चर्चा होती रही है।

    अशोक खेमका से तुलना

    बार-बार ट्रांसफर को लेकर उनकी तुलना पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका से की जा रही है, जो अपने कार्यकाल में 60 से अधिक स्थानांतरण के कारण चर्चा में रहे थे।

    21 साल में 24 तबादलों के कारण तुकाराम मुंधे एक बार फिर सुर्खियों में हैं और उनकी नई जिम्मेदारी पर सबकी नजर बनी हुई है।

    Share:

  • इंदौर: 385 करोड़ के भूखंड और फ्लैट बेचे, ब्याज-बट्टे से भी 70 करोड़ कमा लिए

    Wed Apr 1 , 2026
    प्राधिकरण बोर्ड में बजट हुआ पेश, टीपीएस योजनाओं सहित अन्य विकास कार्यों के लिए 193 करोड़ के टेंडर भी किए मंजूर तो फ्लायओवरों के साथ सडक़ों के होंगे निर्माण -योजनाओं के डिनोटिफिकेशन का प्रस्ताव फिलहाल ठंडे बस्ते में -१०२१ करोड़ की होगी आय तो ९९४ करोड़ करेंगे खर्च -११०० करोड़ के इलेक्ट्रीफिकेशन कार्य हेतु टाटा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved