img-fluid

PF का पैसा निकालना हुआ बेहद आसान…. UPI के जरिए सीधे बैंक खाते में पहुंचेगी राशि

April 02, 2026

नई दिल्ली। 1 अप्रैल से पीएफ ( PF) से जुड़ा बड़ा नियम बदल गया है। EPFO (Employee Provident Fund Organisation) से जुड़े करोड़ों लोगों के लिए 1 अप्रैल से बड़ी खबर सामने आई है। EPFO 3.0 के तहत अब PF (Provident Fund) का पैसा निकालने का तरीका पूरी तरह बदल गया है। सबसे बड़ा अपडेट यह है कि अब यूजर्स (Users.) को अपना PF पैसा UPI के जरिए सीधे बैंक खाते में मिल सकता है।

अब तक PF निकालने के लिए लंबे ऑनलाइन प्रोसेस से गुजरना पड़ता था, जिसमें क्लेम फाइल करना, अप्रूवल का इंतजार करना और कई बार हफ्तों तक पैसे का इंतजार करना शामिल था। इस नए सिस्टम में क्लेम प्रोसेस को आसान बनाने, ऑटो अप्रूवल बढ़ाने और पेमेंट को फास्ट करने पर फोकस किया गया है।


  • UPI के जरिए PF का पैसा कैसे निकालें (Step By Step Process)
    Step 1: इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में EPFO पोर्टल या Umang ऐप खोलें।
    Step 2: अब “UPI से PF निकालें” (UPI Withdrawal) का ऑप्शन चुनें और जितनी रकम निकालनी है, वह दर्ज करें।
    Step 3: इसके बाद अपनी रिक्वेस्ट को कन्फर्म करने के लिए UPI PIN डालें।
    Step 4: जैसे ही पैसा आपके बैंक खाते में आ जाए, आप किसी भी UPI सपोर्ट करने वाले ATM से कैश निकाल सकते हैं।
    Step 5: ATM स्क्रीन पर “QR Cash” का ऑप्शन चुनें।
    Step 6: अब स्क्रीन पर दिख रहे QR कोड को स्कैन करें और अपना पैसा निकाल लें।

    पहले और अब में क्या फर्क?
    पहले PF निकालने के लिए: क्लेम फाइल करना पड़ता था, अप्रूवल में समय लगता था, पैसा आने में कई दिन या हफ्ते लग जाते थे।
    अब नए सिस्टम के बाद: प्रोसेस डिजिटल और फास्ट होगी, UPI से इंस्टेंट ट्रांसफर संभव होगा, पेपरवर्क कम हो जाएगा। यह बदलाव खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जिन्हें तुरंत पैसे की जरूरत होती है।

    UPI से PF निकालने के लिए जरूर ध्यान रखें ये बातें
    इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी होना बेहद जरूरी है। सबसे पहले आपका UAN (Universal Account Number) एक्टिव होना चाहिए और आपका PF अकाउंट Aadhaar से लिंक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आपका मोबाइल नंबर Aadhaar और UPI ऐप दोनों से जुड़ा होना चाहिए। वहीं बैंक की KYC पूरी तरह अपडेट होनी चाहिए और उसे आपके एम्प्लॉयर द्वारा वेरिफाई किया गया होना भी जरूरी है।

    Share:

  • IPL 2026 का धमाका: CSK की हार से RR को फायदा, पॉइंट्स टेबल की पूरी अपडेट

    Thu Apr 2 , 2026
    नई दिल्ली।आईपीएल 2026(2026 IPL)का आगाज शानदार मुकाबलों के साथ हो चुका है। 10 में से 5 टीमों ने जीत का स्वाद चखा, जबकि बाकी 5 टीमों को हार का सामना करना पड़ा। पहले मैचों में हाई-स्कोरिंग(high-scoring) और मध्यम स्कोर (moderate-scoring) वाले मुकाबले दोनों देखने को मिले, जिससे नेट रन रेट में बड़ा फर्क आया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved