
भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में दतिया विधानसभा में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म होने के बाद सियासी पारा गर्म है। कांग्रेस जहां इसे आगामी राज्यसभा चुनाव से जोड़कर बीजेपी की साजिश बता रही है वहीं प्रदेश की अन्य क्षेत्रीय पार्टियां उपचुनाव में संभावना तलाश रही है। हालांकि मामला अभी सुप्रीम कोर्ट जाएगा और उपचुनाव होंगे या नहीं यह स्पष्ट नहीं हुआ है। इसीलिए कहते है कि राजनीति संभावनाओं का खेल है, इसके इतर सियासी तैयारी भी शुरू हो गई है।
दतिया में सियासी गणित बिगाड़ेगा तीसरा मोर्चा
दतिया विधानसभा में संभावित उपचुनाव पर आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी और अन्य दलित राजनीतिक संगठन संयुक्त रूप से सियासी मैदान में होगी। मामले को लेकर असपा नेता दामोदर यादव का बयान सामने आया है। कहा- दतिया में उपचुनाव हुआ तो आजाद समाज पार्टी प्रत्याशी भी मैदान में होगा। नरोत्तम मिश्रा और राजेंद्र भारती की राजनैतिक लड़ाई में दतिया की जनता पिस रही है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी संघर्ष करेगी। उन्होंने उपचुनाव की तैयारी में जुटने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved