img-fluid

पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, कार बम धमाके में कई लोगों की मौत

April 03, 2026

नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) में एक पुलिस थाने को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती कार बम धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने ब्लास्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मरने वालों में एक ही परिवार के 4 लोग शामिल थे। धमाके में 13 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू जिले की डोमेल तहसील में स्थित पुलिस थाने के पिछले हिस्से में विस्फोटकों से लदी अपनी गाड़ी घुसा दी, जिससे एक जोरदार धमाका हुआ था।

किसी समूह ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी
पुलिस के मुताबिक धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि उसकी आवाज मीलों दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। धमाके के तुरंत बाद गोलीबारी शुरू हो गई, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया। किसी भी समूह ने तत्काल इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस के अनुसार, बचाव दलों ने घटनास्थल से 5 शव बरामद किए हैं। मृतकों में एक ही परिवार के पति, पत्नी, बेटी और बेटा शामिल हैं। धमाके में घायल हुए 13 लोगों में कम से कम चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं और आपातकालीन बचाव अभियान जारी हैं। धमाके में आसपास के कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है।


  • पीएम शरीफ ने जताया दुख
    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। पीएम कार्यालय की ओर से जारी बयान में जान-माल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि पुलिस थाना ही इस हमले का मुख्य निशाना था। प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने इस धमाके में अपनी किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है।

    TTP ने क्या कहा?
    एक बयान में, TTP के प्रवक्ता मुहम्मद खुरासानी ने कहा कि उनके समूह का इस हमले से कोई लेना-देना नहीं है। खुरासानी ने कहा कि यह घटना सरकार की ओर से खुद रची गई थी। TTP ने आरोप लगाया कि इस धमाके का मकसद इलाके के लोगों को आतंकवादियों के खिलाफ भड़काना और जनता के बीच फूट डालना था। उसने जनता से अपील की है कि वो इन भ्रामक हथकंडों के प्रति सतर्क रहें और समाज में फूट डालने की कोशिशों का विरोध करें।

    Share:

  • विदेशी मुद्रा भंडार ऑलटाइम हाई से 40.43 अरब डॉलर हो गया कम, गोल्ड रिजर्व में हुआ उलटफेर

    Fri Apr 3 , 2026
    नई दिल्ली। भारत (India) के विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 27 मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 10.29 अरब डॉलर घटकर 688.06 अरब डॉलर रह गया। पीटीआई की खबर के मुताबिक, पिछले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved