img-fluid

ईरान ने मार गिराया एफ 15 फाइटर जेट, ट्रंप बोले- हम युद्ध में हैं, नहीं रुकेगी बातचीत; लापता पायलट पर साधी चुप्पी

April 04, 2026

वॉशिंगटन. अमेरिका (US) और ईरान (Iran) के बीच चल रहे तनाव के बीच अब हालात और गंभीर हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने साफ शब्दों में कहा है कि एक अमेरिकी सैन्य विमान (military aircraft) गिराए जाने से ईरान के साथ बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘नहीं, बिल्कुल नहीं… यह युद्ध है, हम युद्ध में हैं।’ यह बयान ऐसे समय आया है जब एक तरफ सैन्य कार्रवाई जारी है और दूसरी तरफ बातचीत की कोशिशें भी चल रही हैं।

ईरान ने दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों को किया ढेर
दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने दावा किया है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक अमेरिकी A-10 विमान को मार गिराया है। हालांकि इस दावे की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। A-10 एक ऐसा हमला करने वाला विमान होता है, जो खासतौर पर जमीन पर मौजूद दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसी बीच एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट भी ईरान के ऊपर गिरा था, जिसमें दो लोग सवार थे। इनमें से एक क्रू मेंबर को अमेरिकी सेना ने सफलतापूर्वक बचा लिया है। उसे सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज दिया जा रहा है। लेकिन दूसरे क्रू मेंबर की स्थिति अभी भी साफ नहीं है और उसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।


  • लापता क्रू मेंबर पर क्या बोला पेंटागन?
    अमेरिकी संसद की हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी को पेंटागन ने जानकारी दी है कि एक सैनिक को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन दूसरे की स्थिति अभी भी अज्ञात है। इसका मतलब है कि अमेरिकी रक्षा विभाग को यह नहीं पता कि वह कहां है और उसकी हालत क्या है। वहीं, ट्रंप से जब पूछा गया कि अगर उस लापता सैनिक को ईरान नुकसान पहुंचाता है तो अमेरिका क्या करेगा, तो उन्होंने इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा। उन्होंने बस इतना कहा, ‘हमें उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा।’ यानी उन्होंने सबसे खराब स्थिति पर कोई स्पष्ट जवाब देने से परहेज किया। इस घटना को खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि यह लंबे समय बाद पहली बार है जब किसी अमेरिकी लड़ाकू विमान को दुश्मन इलाके में मार गिराया गया है। इससे पहले 2003 में इराक युद्ध के दौरान ऐसा हुआ था।

    अमेरिका के प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया
    यह पहला मौका है जब इस मौजूदा संघर्ष के दौरान ईरान के ऊपर कोई अमेरिकी विमान गिराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया है। ईरानी मीडिया ने कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं, जिनमें विमान के मलबे के टुकड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत भी लगभग ठप पड़ गई है। खबर है कि ईरान ने प्रस्तावित वार्ता में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिससे शांति की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

    Share:

  • महाराष्ट्र : नासिक में दर्दनाक हादसा, कुएं में कार गिरने से एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत

    Sat Apr 4 , 2026
    नासिक. महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) जिले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे (Tragic Accidents) में एक ही परिवार ( Same Family) के नौ लोगों (Nine Members) की मौत हो गई. मृतकों में छह बच्चे भी शामिल हैं. पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. कैसे हुआ हादसा? पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved