
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के बागी राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadda) ने पार्टी नेताओं के आरोपों का जवाब दिया है। राघव चड्ढा ने शनिवार को एक वीडियो मैसेज जारी कर आम आदमी पार्टी के आरोपों का जवाब देते हुए तीन सवाल भी पूछे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर कल से सुनियोजित तरीके से जुबानी हमला किया जा रहा है। आज एक- एक विषय पर जवाब दूंगा।
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से पूछे ये तीन सवाल
मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता।
Three Allegations. Zero Truth.
My Response: pic.twitter.com/tPdjp04TLt
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 4, 2026
राघव चड्ढा ने कहा कि मेरे खिलाफ कल से कैंपेन चल रहा है। एक जैसे आरोप, एक जैसी भाषा…। पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया है कि मैं विपक्षी सांसदों के वाकआउट में पार्टी का साथ नहीं दिया। यह सरासर झूठ है। संसद में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कोई भी फुटेज दिखा दे, जिसमें हमने पार्टी का साथ न दिया हो।
आप के बागी सांसद ने यह भी कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लाए गए मोशन के लिए साइन करने के लिए पार्टी ने उनसे कुछ नहीं कहा था। न तो औपचारिक रूप से और न ही अन्य तरीके से। पार्टी का यह आरोप भी सफेद झूठ है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कई अन्य सांसदों ने भी साइन नहीं किया था। सिर्फ मुझे ही दोषी क्यों ठहराया जा रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved