
नई दिल्ली। इजरायल और अमेरिका (Israel and the United States) द्वारा तेहरान के बुशहर परमाणु केंद्र (Bushehr Nuclear Power Plant) पर शनिवार को चौथी बार बड़ा हमला किए जाने के बाद ईरान ने पहली बार दुश्मनों को परमाणु धमकी दी है। ईरान ने कहा कि इजरायल और अमेरिका जो कर रहे हैं, उससे तेहरान का कुछ नहीं होगा, बल्कि इससे सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कुवैत, बहरीन, कतर और ओमान जैसे देशों में जीवन पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने एक्स एकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से यह धमकी दी है।
उन्होंने कहा कि इज़रायल-अमेरिका ने हमारे बुशहर न्यूक्लियर प्लांट पर अब तक चार बार बमबारी कर दी है। इससे अगर रेडियोएक्टिव फॉलआउट (विकिरण का प्रसार) हुआ तो यह तेहरान को नहीं, बल्कि GCC देशों की राजधानियों (सऊदी अरब, UAE, कुवैत, बहरीन, कतर, ओमान) में जीवन समाप्त कर देगा। इजरायल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान पर यह हमला तब किया, जब बीते 24 घंटे में ईरान ने अमेरिका के 2 फाइटर जेट, एक बड़ा ए-10 एयरक्राफ्ट, कई हेलीकॉप्टर, 2 एमक्यू-9 ड्रोन और अमेरिका की कई क्रूज मिसाइलों को मार गिराया। इससे बौखलाए इजरायल और अमेरिका ने बुशहर परमाणु केंद्र पर चौथी बार हमला किया।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने पोस्ट के माध्यम से पश्चिमी देशों को भी आईना दिखाया। उन्होंने लिखा, “पश्चिमी देशों ने यूक्रेन के ज़ापोरिज्जिया न्यूक्लियर पावर प्लांट के पास शत्रुतापूर्ण गतिविधियों पर जो आक्रोश व्यक्त किया था, वह याद है न? इज़रायल-अमेरिका ने हमारे बुशहर न्यूक्लियर प्लांट पर अब तक चार बार बमबारी कर दी है। रेडियोएक्टिव फॉलआउट (विकिरण का प्रसार) तेहरान को नहीं, बल्कि GCC देशों की राजधानियों (सऊदी अरब, UAE, कुवैत, बहरीन, कतर, ओमान) में जीवन समाप्त कर देगा। हमारे पेट्रोकेमिकल संयंत्रों पर हमले भी उनके वास्तविक उद्देश्यों को साफ़-साफ़ बता रहे हैं।”
युद्ध के खात्मे के लिए स्थाई समाधान की अपील
अब्बास अराघची ने इस दौरान यह भी कहा कि ईरान के ऊपर युद्ध थोपा गया है। वह इसका सशर्त और स्थाई समाधान चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अस्थाई समाधान का कोई मतलब नहीं है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved