img-fluid

भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने का मिला था टारगेट, कुशीनगर से पकड़े गए आतंकी को कोर्ट में किया गया पेश

April 05, 2026

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने शनिवार को यूपी के कुशीनगर से एक आतंकी को पकड़ा था। इसे आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसकी एक दिन की रिमांड मिली है। अभी तक की पूछताछ में आतंकी रिजवान ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आतंकी रिजवान भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने के लिए काम कर रहा था। वह कुशीनगर में बम बनाने का सामान इकट्ठा कर रहा था। इसके अलावा वह ISIS के लिए युवाओं की भर्ती भी करता था। फिलहाल आतंकी से और अधिक पूछतााछ की जा रही है।


  • दरअसल, ISIS के जिस आतंकी को शनिवार को यूपी के कुशीनगर से गिरफ्तार किया गया, उसे रविवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। आतंकी रिजवान अहमद को कल ही कुशीनगर से पकड़ा गया था। वहीं स्पेशल सेल को कोर्ट से एक दिन की रिमांड मिली है। फिलहाल पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आतंकी के निशाने पर भारत के कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल थे। इतना ही नहीं उसे बम बनाने का पूरा तरीका सीरिया से वीडियो कॉल पर लिखवाया गया था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस आतंकी पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी, संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने के बाद इसे पकड़ा गया है।

    पूछताछ में मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी रिजवान विदेश में मौजूद ISIS के हैंडलर से सोशल मीडिया के जरिये जुड़ा हुआ था। इसके साथ ही वह यूपी के कुशीनगर में बम बनाने के सामान के अलावा बम असेंबल भी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि रिजवान को भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने का टारगेट दिया गया था। इस काम को पूरा करने के लिए रिजवान को युवा लड़को की ISIS में भर्ती का टास्क भी सौंपा गया था। फिलहाल एक दिन की रिमांड में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद की जा रही है।

    Share:

  • Iran Rejects Trump's Ultimatum; Fears of Radiation Leak Following Attack Near Nuclear Plant

    Sun Apr 5 , 2026
    Tehran: Tensions between the United States (US) and Iran continue to escalate. Recently, US President Donald Trump issued a 48-hour ultimatum to Iran; however, Iran has rejected it in the strongest terms. General Ali Abdollahi—affiliated with Iran’s central military command, Khatam al-Anbiya—described Trump’s statement as a “helpless, panicked, erratic, and foolish move.” He asserted that […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved