
विश्वनाथ । कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Chief Minister Himanta Biswa Sarma) ने असम के संसाधनों को लूटा (Has looted Assam’s Resources) ।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असम के विश्वनाथ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को देश का “सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री” करार दिया। उन्होंने कहा कि लगातार दिए जा रहे उनके बयान उनकी हताशा का प्रतीक हैं और उन्हें अभी से अपनी हार दिखाई देने लगी है। राहुल गांधी ने एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने असम के संसाधनों को लूटने का काम किया है और इसके जरिए अपने करीबियों को फायदा पहुंचाया है।
राहुल गांधी ने कहा कि इस समय भारत का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री वही है, जो लगातार नफरत फैलाने का काम कर रहा है। राहुल ने आगे कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा को इस बात का एहसास हो चुका है कि कांग्रेस के “बब्बर शेर” उन्हें जेल में भेजने वाले हैं। उन्हें पता है कि जब सरकार आएगी और कानून सही तरीके से अपना काम करेगा, तब उन्हें असम की जनता और कांग्रेस नेताओं से हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ेगी।
जानकार मानते हैं कि राहुल गांधी ने जब “बब्बर शेर” का जिक्र किया, तो वह गौरव गोगोई की ओर इशारा कर रहे थे, जो इस समय असम चुनाव में पार्टी के लिए सबसे ज्यादा प्रचार कर रहे हैं और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ मुखर हैं। अपने संबोधन के अंत में राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि असम में इस समय कोई लहर नहीं, बल्कि आंधी चल रही है।
कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने भी बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, “भाजपा के अंदर जो सिर फुटौवल है वह भले मीडिया में न दिखे पर आंतरिक तौर पर दिख रही है, जिस तरह हिमंता बिस्वा सरमा अपनी बौखलाहट दिखा रहे हैं उससे साफ नजर आता है कि वे परेशान हैं। इतना भ्रष्टाचार उन्होंने किया है कि अगर सरकार बदलती है तो हिमंता बिस्वा सरमा भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल जाएंगे… हिमंता बिस्वा सरमा की राजनीति नफरत और भ्रष्टाचार की राजनीति है, जबकि गौरव गोगोई का नाम ही गौरव है, वे असम के गौरव हैं ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved