img-fluid

इंदौर में दोस्ती का खूनी अंत, मामूली कहासुनी में दोस्त ने पेट में घोंपा चाकू; ​इलाज के दौरान मौत

April 06, 2026

इंदौर। इंदौर में एक बार फिर मामूली विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियाँ उजाड़ दी हैं। आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक दोस्त ही दूसरे दोस्त की जान का दुश्मन बन बैठा। मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने अपने ही मित्र के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल युवक ने कई दिनों तक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ी, लेकिन आखिरकार वह यह जंग हार गया। पुलिस ने आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अब इस मामले में हत्या की धाराएं बढ़ाई जा रही हैं।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय वीरेंद्र के रूप में हुई है, जो पेशे से फर्नीचर कारीगर था और अपने परिवार का सहारा था। घटना 29 मार्च की है, जब काली पुलिया के पास वीरेंद्र का अपने ही दोस्त रवि यादव से किसी बात पर विवाद हो गया। गुस्सा इतना बढ़ा कि रवि ने पास रखा चाकू वीरेंद्र के पेट में उतार दिया।


  • वीरेंद्र के भाई विशाल ने बताया कि शुरुआती उपचार के बाद वे उसे घर ले आए थे, लेकिन अगले ही दिन वीरेंद्र के पेट में असहनीय दर्द शुरू हो गया। संक्रमण फैलने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ती गई और रविवार देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आजाद नगर पुलिस ने वारदात के तुरंत बाद आरोपी रवि यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन अब वीरेंद्र की मौत के बाद पुलिस इस मामले में हत्या की धारा का इजाफा करने जा रही है।

    छोटी सी बात पर आपा खो देना और हथियार उठा लेना आज के दौर की एक बड़ी समस्या बन गया है। वीरेंद्र की मौत ने उसके परिवार को कभी न भरने वाला जख्म दिया है। अब देखना यह होगा कि कानून इस ‘धोखेबाज’ दोस्त को क्या सजा देता है।

    Share:

  • असम : PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- दिल्ली का शाही परिवार इस बार अपनी हार का शतक लगाएगा

    Mon Apr 6 , 2026
    बरपेटा. प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने असम (Assam) के बरपेटा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस बार असम की जनता दो बड़े फैसले करने जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहला, राज्य में भाजपा-एनडीए सरकार की हैट्रिक तय है। वहीं दूसरा, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved