img-fluid

एक ही परिवार के तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत

April 06, 2026

समस्तीपुर। बिहार (Bihar) के समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। करेह नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई, जिससे गांव में मातम पसरा हुआ है।

नदी में नहाने के दौरान हादसा
घटना करेह नदी के बरियाही घाट पुल के समीप हुई, जहां तीनों बच्चे नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि तेज धारा के कारण वे पानी में बह गए और बाहर नहीं निकल सके।


  • मृतकों की हुई पहचान
    तीनों बच्चों की पहचान परसा पंचायत के बोरज गांव निवासी सुदर्शन झा के पुत्रों के रूप में हुई है। इनमें आदित्य कुमार झा (15 वर्ष), हर्षनाथ कुमार झा (13 वर्ष) और कार्तिक कुमार झा (11 वर्ष) शामिल हैं। सबसे छोटे कार्तिक का शव अब तक बरामद नहीं हो सका है।

    प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद
    घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी अंचल अधिकारी मनीष चौधरी, बीडीओ आलोक कुमार सिंह और शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च अभियान जारी है।

    गांव में पसरा मातम
    इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से लोग स्तब्ध हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Share:

  • इजरायल ने ईरान पर की बड़ी स्ट्राइक, 3 हवाई अड्डों पर हमला, दर्जनों विमान, हेलीकॉप्टर और सैन्य ठिकाने तबाह

    Mon Apr 6 , 2026
    नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट युद्ध (Middle East war) अपने चरम पर है। इस बीच सोमवार को इजरायल (Israel) ने ईरान पर बड़ी स्ट्राइक को अंजाम दिया है। IDF का दावा है कि उसने ईरान के 3 हवाई अड्डों पर हमला किया जिसमें दर्जनों विमान हेलीकॉप्टर और सैन्य ढांचे को नुकसान पहुंचा है। इजरायल ने जिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved