img-fluid

राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने

April 10, 2026


नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा (Justice Yashwant Verma of Allahabad High Court) ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया (Submitted his resignation to the President) ।

  • इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज यशंवत वर्मा ने राष्ट्रपति को भेजे पत्र में कहा है कि मैं उन कारणों की तह नहीं जाना चाहता जिन्होंने मुझे यह पत्र लिखने के लिए मजबूर किया है। जस्टिस वर्मा ने पत्र में लिखा, ”अत्यंत दुख के साथ मैं इलाहाबाद हाई कोर्ट में जज के पद से अपना इस्तीफा तत्काल प्रभाव से दे रहा हूं। इस पद पर सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है।’

    इससे पहले, उनके आवास पर कथित तौर पर कैश मिलने को लेकर हुए विवाद के बाद, उनका दिल्ली हाई कोर्ट से वापस इलाहाबाद तबादला कर दिया गया था। उन्होंने 5 अप्रैल, 2025 को शपथ ली थी और फ़िलहाल उनके ख़िलाफ़ आरोपों के संबंध में एक आंतरिक जांच चल रही है, जिसके चलते उन्हें संसद द्वारा पद से हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू होने की भी संभावना थी । जस्टिस वर्मा ने 8 अगस्त 1992 को इलाहाबाद हाई कोर्ट में वकालत के साथ अपना करियर शुरू किया  था।

    आपको बता दें कि 14 मार्च 2025 को जस्टिस वर्मा के घर में आग लगी थी और इसी दौरान दमकलकर्मियों को बेहिसाब नकदी मिली। हालांकि, घटना के वक्त जस्टिस वर्मा और उनकी पत्नी उस समय दिल्ली में नहीं थे और मध्य प्रदेश गए हुए थे। आग लगने के समय घर पर केवल उनकी बेटी और मां ही मौजूद थे। जले हुए कैश के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए।

    न्यायाधीश के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे। न्यायमूर्ति वर्मा ने आरोपों से इनकार किया लेकिन उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट से उनके मूल न्यायालय इलाहाबाद हाई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया और आगे की कार्रवाई पर विचार किए जाने तक उनसे न्यायिक कार्य छीन लिया गया। भारत के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने आरोपों की आंतरिक जांच शुरू की और 22 मार्च को जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया।

    Share:

  • मोरारजी देसाई को पुष्पांजलि अर्पित की उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने

    Fri Apr 10 , 2026
    नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (Vice President CP Radhakrishnan) ने मोरारजी देसाई को पुष्पांजलि अर्पित की (Paid Floral Tribute to Morarji Desai) । उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कहा कि मोरारजी देसाई राष्ट्रवादी व्यक्तित्व के धनी व दूरदर्शी नेता थे । केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved