
1. भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता मई से हो सकता है लागू, कार-व्हिस्की पर आयात शुल्क घटेगा
भारत (India) और ब्रिटेन (UK) के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता (Free Trade Agreement) अगले महीने से लागू हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, यह समझौता मई के दूसरे सप्ताह से प्रभाव में आने की संभावना है। दोनों देशों ने 24 जुलाई 2025 को व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) पर हस्ताक्षर किए थे। इस समझौते के तहत भारत के 99 फीसदी निर्यात को ब्रिटेन के बाजार में बिना किसी शुल्क के (ड्यूटी फ्री) प्रवेश मिलेगा, जबकि भारत ब्रिटिश उत्पादों जैसे कार और व्हिस्की पर आयात शुल्क में चरणबद्ध तरीके से कमी करेगा। भारत और ब्रिटेन ने वर्ष 2030 तक आपसी व्यापार को मौजूदा 56 अरब डॉलर से बढ़ाकर दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। भारतीय उत्पादों के लिए बेहतर पहुंच: समझौते की शर्तों के मुताबिक, भारत ने चॉकलेट, बिस्कुट और कॉस्मेटिक्स जैसे कई उपभोक्ता उत्पादों के लिए अपना बाजार खोला है, जबकि भारतीय निर्यातकों को कपड़ा, जूते-चप्पल, रत्न एवं आभूषण, खेल सामान और खिलौनों के लिए बेहतर बाजार पहुंच मिलेगी।
परमाणु ऊर्जा संयंत्र आधुनिक (Nuclear Power Plants) समय में ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का महत्वपूर्ण स्रोत माने जाते हैं, लेकिन अमेरिका (America) के न्यूयॉर्क स्थित इंडियन पॉइंट न्यूक्लियर पावर प्लांट (Indian Point Nuclear Power Plant) को लेकर एक गंभीर रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस संयंत्र ने करीब 60 वर्षों तक हडसन नदी में लाखों गैलन रेडियोधर्मी अपशिष्ट जल छोड़ा, जिससे पर्यावरण और जलीय जीवन पर गंभीर असर पड़ा। संयंत्र की शुरुआत 16 सितंबर 1962 में हुई थी और 2021 में इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया। 1970 के दशक की एक रिपोर्ट में यह भी उल्लेख मिलता है कि यह संयंत्र हर साल 2 से 3 मिलियन गैलन तक उपचारित अपशिष्ट जल नदी में छोड़ता था। हालांकि, प्रबंधन का कहना था कि यह पानी उपचार प्रक्रिया से गुजरकर ही छोड़ा जाता था।
रामनगरी अयोध्या (Ramnagari Ayodhya) आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सोमवार से राम मंदिर परिसर (Ram Temple complex) के उप मंदिरों (Sub-temples) के दर्शन आम भक्तों के लिए शुरू होने जा रहे हैं। दर्शन शुरू होने से पहले ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और ऑनलाइन पास बनवाने की होड़ मच गई है। पहले ही दिन यानी 13 अप्रैल के लिए करीब 80 प्रतिशत पास बुक हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार, पहले चरण में 13 अप्रैल से 27 अप्रैल तक दर्शन के लिए ऑनलाइन पास जारी किए जा रहे हैं। जैसे ही बुकिंग शुरू हुई, श्रद्धालुओं ने तेजी से स्लॉट आरक्षित कराने शुरू कर दिए। राम मंदिर ट्रस्ट के बेबसाइट पर 13 अप्रैल के सभी सात स्लॉटों के करीब 2600 पास शाम चार बजे तक बुक हो चुके थे।
4. ईरान तनाव के बीच चीन की नई चाल, PoK के पास बनाई नई काउंटी; भारत ने फिर जताया कड़ा विरोध
एक ओर दुनिया ईरान और अमेरिका (Iran and America) के बीच बढ़ते तनाव पर नजरें टिकाए हुए है, वहीं दूसरी ओर चीन ने सीमावर्ती क्षेत्र में बड़ा रणनीतिक कदम उठाया है। चीन ने पाकिस्तान (China and Pakistan) अधिकृत कश्मीर (PoK) और अफगानिस्तान की सीमा से सटे अपने शिनजियांग क्षेत्र में एक नई प्रशासनिक इकाई (काउंटी) स्थापित कर दी है, जिससे क्षेत्रीय समीकरण फिर गरमा गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, “सेनलिंग” नाम की यह नई काउंटी काराकोरम पर्वतमाला के पास स्थित है और PoK के बेहद करीब मानी जा रही है। इस कदम को चीन की सुरक्षा रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है, खासकर वाखान कॉरिडोर की निगरानी और उइगर गतिविधियों पर नियंत्रण के संदर्भ में।
5. होर्मुज में टकराव की आहट: ईरान की चेतावनी के बाद पीछे हटा अमेरिकी युद्धपोत, बढ़ा तनाव
ईरान और अमेरिका (Iran and America) के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। इस्लामाबाद में हुई वार्ता (talks in islamabad) बेनतीजा रहने के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। इसी बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक अमेरिकी जंगी जहाज को चेतावनी देकर पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। ईरानी मीडिया के मुताबिक, उसकी सेना ने अमेरिकी युद्धपोत को स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर वह आगे बढ़ा तो हमला किया जाएगा। दावा है कि इसके बाद अमेरिकी नौसेना का जहाज क्षेत्र छोड़कर पीछे हट गया।
महाराष्ट्र (Maharashtra) में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ( Horrific Road Accident) की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि राज्य के ठाणे (Thane) जिले में एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन टकराने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस की ओर से दुर्घटनास्थल पर बचाव एवं राहत कार्य जारी है। हादसे के बाद पुल पर ट्रैफिक जाम हो गया था। पुलिस उसे भी खुलवाने की कोशिश में जुटी है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बचाव दल और चिकित्सा टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। घायलों को अस्पताल ले जाने और शवों को निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
7. ‘कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ी’, पवन खेड़ा के समर्थन में बोले राहुल, असम सीएम पर गंभीर आरोप भी लगाए
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (Congress leader Pawan Khera) को लेकर चल रही सियासत के बीच अब लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि कांग्रेस पवन खेड़ा के साथ खड़ी है और किसी भी तरह के दबाव या डर से पीछे नहीं हटेगी। यह बयान उस समय आया है जब असम सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर पवन खेड़ा को मिली ट्रांजिट अग्रिम जमानत को चुनौती दी है। इस पूरे मामले को ऐसे समझिए कि 10 अप्रैल को तेलंगाना हाईकोर्ट ने पवन खेड़ा को एक हफ्ते की ट्रांजिट अग्रिम जमानत दी थी।
भारतीय संगीत जगत (Indian Music) की सबसे चमकदार और बहुमुखी आवाज आशा भोसले (Asha Bhosle) अब हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार को 92 वर्ष की आयु में उनके निधन ने पूरे राष्ट्र को शोक में डुबो दिया। सोमवार को मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान और विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। ‘आशा ताई अमर रहें’ के गूंजते नारों के बीच उनके बेटे आनंद ने उन्हें मुखाग्नि दी। यह एक ऐसा क्षण था जब लगा मानो संगीत की दुनिया की धड़कन रुक गई हो। फिलहाल आशा ताई पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। आशा ताई का अंतिम सफर किसी उत्सव से कम नहीं था, जैसा कि उन्होंने अपने जीवन को जिया। अंतिम विदाई के समय संगीत जगत के दिग्गजों शान और अनूप जलोटा समेत कई बॉलीवुड कलाकारों ने उनके ही कालजयी गीत गाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। यह नजारा दिल को छू लेने वाला था, जहां एक तरफ आंखों में आंसू थे, वहीं दूसरी तरफ उनके सुरों के प्रति कृतज्ञता।
9. होर्मुज पर तनाव बढ़ा, पश्चिमी हिस्से में फंसे 15 भारतीय जहाज, नौसेना कर रही एस्कॉर्ट
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान (US-Iran) के बीच हुई बातचीत के विफल होने के बाद अमेरिका ने होर्मुज पर नियंत्रण का दावा कर दिया है. इस घोषणा से भारतीय जहाजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. 11 अप्रैल 2026 को भारतीय झंडे वाला 10वां एलपीजी टैंकर जग विक्रम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार करके अरब सागर में पहुंच गया. इस पर 20400 टन एलपीजी और 24 क्रू सदस्य सवार थे. यह जहाज 15 अप्रैल को मुंबई पहुंचने वाला है. जहाज मंत्रालय के अनुसार, पश्चिमी हिस्से (फारस की खाड़ी) में अभी भी 15 भारतीय झंडे वाले जहाज फंसे हुए हैं. इनमें एक एलएनजी जहाज, एक खाली एलपीजी जहाज, छह क्रूड ऑयल टैंकर (पांच भरे हुए और एक खाली), तीन कंटेनर जहाज, एक ड्रेजर और एक केमिकल कार्गो जहाज शामिल हैं. इन जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए भारतीय नौसेना लगातार प्रयास कर रही है.
10. ईरान के साथ जल्द खत्म हो सकता है सीजफायर…इजरायली पीएम ने दी चेतावनी
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu) ने बड़ी चेतावनी दी है। नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के साथ सीजफायर जल्द ही खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर हमने सैन्य कार्रवाई ना की होती तो नतांज, फोर्डो और बुशहर जैसी जगहों को ऑशविट्ज, माजदा नेक और सोबिबोर की तरह याद किया जाता। पीएम नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल अपनी शक्ति के शिखर पर है। उन्होंने कहा कि चूंकि ईरान ने नियमों का उल्लंघन किया, इसलिए ट्रंप ने नाकेबंदी और नौसैनिक घेराबंदी लगाने का फैसला किया और हम निश्चित रूप से इस मजबूत रुख का समर्थन करते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved