img-fluid

पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

April 15, 2026


कोलकाता । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं (Women are not safe in West Bengal) ।


  • उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सालों तक टीएमसी के गुंडे महिलाओं के साथ ज्यादती करते रहे, लेकिन ममता बनर्जी ने एक शब्द भी नहीं कहा। दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज, आरजी कर और कोलकाता लॉ कॉलेज में महिलाओं पर अत्याचार हुए, लेकिन ममता दीदी टस से मस नहीं हुईं। उन्हें शर्म आनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने ही कहा था कि महिलाओं को शाम 7 बजे के बाद बाहर नहीं निकलना चाहिए। मैं माताओं-बहनों से कहकर जाता हूं कि 5 मई के बाद आप लोग रात 2 बजे के बाद भी घर से बाहर निकलेंगी तो भी कोई कुछ नहीं बोलेगा। गृह मंत्री ने कहा कि माताओं-बहनों, आप भाजपा सरकार बना दो, पूरे पश्चिम बंगाल में कोई चार शादी नहीं कर पाएगा। लव जिहाद और लैंड जिहाद दोनों शक्ति से बंद करेंगे। भाजपा सरकार द्वारा चाय बागान के मजदूरों को जमीन के अधिकार दिए जाएंगे। सिर्फ 2 सालों में, उनकी मजदूरी बढ़ाकर 500 रुपए कर दी जाएगी। प्रोविडेंट फंड के तौर पर काटी गई रकम उन्हें वापस कर दी जाएगी।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के फालाकाटा में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि त्रिपुरा, असम, और बिहार में कमल की सरकार है, यहां पर भी कमल की सरकार बना दो, घुसपैठियों को घुसने नहीं देंगे। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को आतंकवाद से मुक्त किया, अनुच्छेद 370 हटाया, अयोध्या में राम मंदिर बनाया, नक्सलवाद को समाप्त किया, और बंगाल से एक-एक घुसपैठिए को बाहर भाजपा सरकार ही निकालेगी। तृणमूल सरकार पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, “ममता दीदी, हम भाजपा वाले तुम्हारे हमलों से नहीं डरते हैं। मैं आज कहकर जाता हूं, इस चुनाव में ममता बनर्जी का कोई गुंडा आपको हाथ नहीं लगा पाएगा। ममता के गुंडों, सुन लो… 5 मई के बाद यहां भाजपा सरकार बनने वाली है। 23 अप्रैल को घर में ही रहना वरना 5 मई के बाद हम आपको सीधा करेंगे।”

    उन्होंने कहा कि चाय बागानों में मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे। हर मजदूर को 3000 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ममता दीदी, कान खोलकर सुन लो, आपका समय अब समाप्त हो गया है। अब भाजपा की बारी है। बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री है, ओडिशा में भाजपा का मुख्यमंत्री है और बंगाल में भाजपा का मुख्यमंत्री बन जाने के बाद… अंग, बंग और कलिंग तीनों जगह कमल का फूल खिल जाएगा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी कहती हैं कि भाजपा की सरकार आई तो बंगाल को बाहरी लोग चलाएंगे… ममता दीदी, झूठ क्यों बोल रही हो? आज मैं कहकर जाता हूं, बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाल में ही पैदा हुआ, बंगाली बोलने वाला ही होगा।

    पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनाइए, और किसी को भी चार शादियां करने की इजाजत नहीं होगी। ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ से सख्ती से निपटा जाएगा। महिलाओं के खाते में हर महीने 3000 रुपए जमा किए जाएंगे। महिलाएं सरकारी बसों में बिना टिकट यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी विभिन्न घोटालों के जरिए 10,000 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार में शामिल रही हैं। भाजपा का समर्थन करें, और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि एक-एक रुपया पश्चिम बंगाल की जनता को वापस मिले।

    Share:

  • राष्ट्रीय ध्वज के रंगों वाली रिबन काटने से इनकार कर दिया जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने

    Wed Apr 15 , 2026
    श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Jammu-Kashmir CM Umar Abdullah) ने राष्ट्रीय ध्वज के रंगों वाली रिबन (Ribbon in the colours of National Flag) काटने से इनकार कर दिया (Refused to Cut) । यह घटना श्रीनगर के कश्मीर हाट, एग्जीबिशन ग्राउंड में बुधवार को आयोजित ‘अपने कारीगर को जानें’ कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved