img-fluid

15 अप्रैल की 10 बड़ी खबरें

April 15, 2026

1. केंद्र सरकार का ड्राफ्ट तैयार, अब लोकसभा में होंगे 850 सांसद…

केंद्र सरकार (Central Government) ने लोकसभा (Lok Sabh) की सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव रखा है. इस कदम से लंबे समय से लंबित महिला आरक्षण (Women’s Reservation) कानून को लागू करने और नए सिरे से परिसीमन की प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ होगा. सूत्रों के मुताबिक, इस विस्तार से जुड़े ड्राफ्ट बिल को सांसदों के साथ शेयर कर दिया गया है. सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र (Special Session) के दौरान जरूरी संवैधानिक संशोधनों पर विचार करने की योजना बना रही है.

2. AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड, राघव चड्ढा की जगह बनाए गए थे डिप्टी लीडर

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल (Ashok Mittal) के गुरुग्राम, जालंधर और पंजाब स्थित 8 से 9 ठिकानों पर छापेमारी (Raid) की. बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई यूनिवर्सिटी के फंड से संबंधित संदिग्ध वित्तीय गड़बड़ियों और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में की जा रही है. जानकारी के अनुसार, ईडी ने बुधवार सुबह जांच एजेंसी ने सांसद के बेटे के भी कई ठिकानों पर छापेमारी की है, क्योंकि वो भी कई व्यावसायिक गतिविधियों में शामिल हैं. जहां एजेंसी की टीम महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स और डिजिटल सबूतों को खंगला रही है. बताया जा रहा है कि ED की ये कार्रवाई यूनिवर्सिटी में फंड संबंधी कथित गड़बड़ियों की जांच के सिलसिले में की जा रही है. सूत्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय से जुड़े वित्तीय लेन-देन और फंड के दुरुपयोग की शिकायतों पर ED जांच कर रही है. ईडी ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या किसी निवेश या दान में विदेशी मुद्रा कानूनों का उल्लंघन हुआ है.

3. 24 घंटे में होर्मुज से गुजरे 20 से ज्यादा जहाज लेकिन ईरान का रास्ता बंद! ट्रंप बोले- खत्म हो रही जंग

अमेरिका (America) द्वारा होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) पर लागू किए गए नौसैनिक ब्लॉकेड (naval blockade) का असर पहले ही दिन दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्लॉकेड के पहले पूरे दिन ईरान (Iran) के किसी भी बंदरगाह से कोई जहाज बाहर नहीं निकला. इतना ही नहीं, करीब छह व्यापारी जहाज अमेरिकी चेतावनी के बाद रास्ते से ही वापस लौट गए. दावा है कि पिछले 24 घंटे में स्ट्रेट से 20 से ज्यादा जहाज गुजरे हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि ‘जंग खत्म होने के करीब’ है. दिलचस्प बात यह रही कि इस दौरान एक भी गोली नहीं चली और किसी तरह की सैन्य कार्रवाई की जरूरत नहीं पड़ी. यानी बिना टकराव के ही अमेरिका ने अपनी रणनीति का असर दिखा दिया. विशेषज्ञ इसे “साइलेंट प्रेशर” की रणनीति बता रहे हैं, जहां ताकत का इस्तेमाल किए बिना ही विरोधी को पीछे हटने पर मजबूर किया जाता है.


  • 4. ओडिशा के स्कूल में मिड-डे मील के बाद हड़कंप: 100 से ज्यादा बच्चे बीमार, 5वीं की छात्रा की मौत

    ओडिशा के मयूरभंज जिले (Mayurbhanj district of Odisha) में एक सरकारी जनजातीय आवासीय स्कूल (Tribal Residential School) से बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां खाना खाने के बाद 100 से अधिक छात्र बीमार पड़ गए। इस घटना में कक्षा 5 की एक छात्रा की मौत हो गई, जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया है। जानकारी के अनुसार, काकाबंधा आश्रम स्कूल के छात्रों ने रविवार सुबह ऐसा भोजन किया जो तय मेनू में शामिल नहीं था। बताया जा रहा है कि बच्चों को पखाला (फर्मेंटेड चावल), मसाला आलू और आम की चटनी परोसी गई थी। खाना खाने के कुछ ही समय बाद बच्चों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई।

    5. अमेरिकी नाकेबादी की चीनी टैंकर ने ली परीक्षा… होर्मुज से गुजरने के बाद लिया यू-टर्न

    अमेरिका (America) ने हाल ही में ईरान (Iran.) के बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी (Naval blockade) लगा दी है। इसका मतलब है कि कोई भी जहाज ईरान के बंदरगाहों (Iranian Ports) पर नहीं जा सकता या वहां से नहीं आ सकता। यह ब्लॉकेड 13 अप्रैल को लागू हुआ। इसका मकसद ईरान के तेल व्यापार को रोकना है। खासतौर से उन जहाजों को रोका जा रहा है जो ईरानी बंदरगाहों (Iranian Ports) या तटीय क्षेत्रों में आते-जाते हैं। अब एक चीनी कंपनी से जुड़े टैंकर ने इस नाकेबंदी की परीक्षा ली है जिसका दुनिया भर में खूब चर्चा हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस चीनी टैंकर का नाम रिच स्टारी है। यह चीन की शंघाई Xuanrun शिपिंग कंपनी का है। अमेरिका ने 2023 में इसे प्रतिबंधित कर दिया था क्योंकि यह ईरान को प्रतिबंधों से बचने में मदद कर रहा था। टैंकर में लगभग 2.5 लाख बैरल मेथेनॉल (एक तरह का केमिकल) था। ब्लॉकेड शुरू होते ही यह होर्मुज स्ट्रेट से गुजरा और खाड़ी से बाहर निकल गया।

    6. बिहार : सम्राट चौधरी ने ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 75 साल में पहली बार बना बीजेपी का सीएम

    बिहार (Bihar) को आखिरकार नया ‘चौधरी’ मिल गया. सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने बुधवार को बिहार के नए सीएम (Chief Minister) के रूप में शपथ ली. लंबे समय तक सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के इस्तीफे के बाद उनको ये मौका मिला. सम्राट बिहार के 24वें मुख्यमंत्री हैं. राज्य में पहली बार बीजेपी (BJP) का कोई नेता इस पद तक पहुंच पाया है. सम्राट के साथ-साथ राज्य को दो नए डिप्टी सीएम भी मिले हैं. जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने लोक भवन में चौधरी को मुख्यमंत्री के रूप में और विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को मंत्रिपरिषद के सदस्यों के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.


  • 7. 50 नहीं तो 33 भी चलेगा, मायावती ने किया महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन

    बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रस्ताव का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि यह कम से कम महिलाओं को उनका उचित प्रतिनिधित्व दिलाने की दिशा में एक शुरुआत है. उन्होंने कहा कि इसमें काफी देरी हुई है, लेकिन देरी के बावजूद BSP इसका स्वागत करती है. राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मायावती ने कहा कि भले ही यह आंकड़ा 50 प्रतिशत से कम है, लेकिन यह महिलाओं को उनका हक दिलाने की दिशा में एक अहम कदम है. उन्होंने कहा, अगर 50 नहीं, तो 33 प्रतिशत ही सही, यह भी एक अच्छी शुरुआत है.

    8. महिला आरक्षणः हर स्टेट से 50 परसेंट सीटों में बढ़ोतरी, किसी राज्य के साथ नहीं होगा अन्याय

    गुरुवार से तीन दिन तक संसद में भारी शोर शराबा देखने को मिल सकता है। सरकार महिला आरक्षण (Women’s Reservation) लागू करने को लेकर मैराथन मंथन करना चाहती है। इसके लिए केंद्र सरकार ने गुरुवार यानी 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र बुलाया है। दरअसल सरकार चाहती है कि 2029 से ही महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलने लगे। 2023 में ये बिल क़ानून बन चुका है मगर अब विपक्षी दल इसे लेकर सरकार पर बड़े आरोप लगा रहे हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार, हर राज्य के लिए मौजूदा सीटों में 50 परसेंट की बढ़ोतरी होगी। सीटें सिर्फ़ प्रोपोर्शनल होंगी। किसी भी राज्य के साथ कोई अन्याय नहीं होगा। बिल की भाषा बहुत साफ़ है। संसद में इसे बहुत साफ़ तौर पर बताया जाएगा। गलत मतलब निकालने से बचा जा सकता है।


  • 9. ‘आप TMC का हिसाब करो-हम सारे गुंडों को उल्टा लटकाने का काम करेंगे’- गृह मंत्री अमित शाह

    पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections in West Bengal) का समय नजदीक आ रहा है। सभी राजनीतिक दल जमीन पर उतर कर धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जलपाईगुड़ी में रैली को संबोधित किया। यहां अमित शाह ने कहा कि आप सभी को पोइला बैसाख की ढेर सारी शुभकामनाएं। ये नया वर्ष हमारे बंगाल को सोनार बांग्ला बनाने वाला हो, ऐसी मैं प्रार्थना करता हूं। अमित शाह ने कहा- “जलपाईगुड़ी बहुत बड़ा राजनीतिक केंद्र है। ममता बनर्जी को निकालने की शुरुआत यहीं से करनी है। जलपाईगुड़ी की सभी 7 सीट इस बार नरेन्द्र मोदी जी की झोली में डालनी हैं। माताओं-बहनों-भाइयों, आप EVM पर कमल का निशान ढूंढिए। चुनाव के बाद TMC के गुंडों को ढूंढने का काम हम करेंगे। राजगंज और जलपाईगुड़ी में TMC नेताओं द्वारा ट्रांसपोर्टर और व्यापारियों से कटमनी लिया जाता है। इसे बंद करने का काम केवल और केवल भाजपा कर सकती है।”

    10. बिहार सरकार में विभागों का बंटवारा, CM सम्राट चौधरी संभालेंगे 29 मंत्रालय

    बिहार सरकार (Government of Bihar) में विभागों का बंटवारा आखिरकार तय हो गया है. नई व्यवस्था के तहत नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Chief Minister Samrat Chaudhary) और दोनों डिप्टी सीएम के बीच अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी बांटी गई है, जिससे सरकार के कामकाज को गति देने की कोशिश की गई है. सबसे ज्यादा जिम्मेदारी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पास रखी है. उन्होंने कुल 29 विभाग अपने पास रखे हैं, जिनमें बेहद अहम गृह विभाग भी शामिल है. गृह विभाग मिलने के साथ ही सम्राट चौधरी राज्य की कानून-व्यवस्था से जुड़े फैसलों में केंद्रीय भूमिका निभाएंगे.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved