
डेस्क: तेलुगू फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन ने अपने ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ (व्यक्तित्व अधिकारों) की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. टॉलीवुड एक्टर अल्लू अर्जुन ने कोर्ट में एक मुकदमा दायर कर राहत की मांग की है. एक्टर ने दावा किया है कि उनकी अनुमति और सहमति के बिना उनके व्यक्तित्व से जुड़ी सामग्री जिनमें उनका नाम, तस्वीरें और आवाज शामिल हैं, उसका इस्तेमाल किया जा रहा है. बिना इजाजत के व्यावसायिक लाभ के लिए मर्चेंडाइज में उनके ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ (व्यक्तित्व अधिकारों) के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ भी दायर किया गया है.
अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म ‘राका’ जल्दी ही आने वाली है, जिसमें दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में होंगी. जानकारी के मुताबिक, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और जान्हवी कपूर भी इस प्रोजेक्ट में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी. यह फिल्म 700 करोड़ रुपये से ज्यादा के भारी-भरकम बजट पर बन रही है और इसका निर्माण सन पिक्चर्स कर रहा है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved