img-fluid

तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 16 लोगों की मौत, कई घायल

April 19, 2026

नई दिल्ली। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के विरुधुनगर जिले (Virudhunagar District) के कट्टनापट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) में भीषण विस्फोट हो गया। इसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक स्रीनाथ के अनुसार, वणजा फायरक्रैकर फैक्ट्री में यह धमाका उस समय हुआ जब करीब 30 कर्मचारी काम कर रहे थे। विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री के कई कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीमों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत और बचाव दल ने मलबे से शवों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।………


  • सीएम स्टालिन ने जताया दुख
    इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और उन्हें इससे गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और कहा कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है। साथ ही प्रशासन को राहत और सहायता कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

    एमके स्टालिन ने दिए ये निर्देश
    मंत्री रामचंद्रन और थंगम थेन्नारासु को तुरंत मौके पर पहुंचने का निर्देश।
    राहत और बचाव कार्य तेज करने व निगरानी करने को कहा।
    प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने के लिए कहा।
    जिला कलेक्टर से संपर्क कर सभी जरूरी मदद सुनिश्चित करने को कहा।

    Share:

  • श्रीलंका की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर कोलंबो पहुंचे भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन

    Sun Apr 19 , 2026
    कोलंबो । भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (Vice President of India CP Radhakrishnan) श्रीलंका की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर (On his first bilateral visit to Sri Lanka) कोलंबो पहुंचे (Arrived in Colombo) । उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन रविवार सुबह श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया  गया। यह किसी भारतीय उपराष्ट्रपति का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved