
1. होर्मुज बंद है, वापस जाएं, भारतीय जहाज को ईरानी सेना का संदेश, सामने आया आडियो
ईरानी सेना (IRGC) ने शनिवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से गुजर रहे एक भारतीय जहाज (Indian vessel) को रोक लिया और उसे वहां से तुरंत अपने पोर्ट लौटने का निर्देश दिया. एक ऑडियो (audio) रिकॉर्डिंग में ये पूरा संवाद कैद हो गया है, जिसमें भारतीय जहाज के कैप्टन और IRGC नेवी कैप्टन के बीच बातचीत सुनाई दे रही है. ईरानी अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से आवाजाही पर अभी भी रोक है, आप यहां से तुरंत अपने पोर्ट पर लौट जाएं, गो टू बैक इमीडीएटली. भारतीय कैप्टन ने जवाब में कहा, ‘ठीक है, मैं आपका मैसेज दोहराता हूं. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अभी भी बंद है, ओके सर.’ इसके बाद IRGC नेवी कैप्टन ने जवाब दिया, ‘जी सर.’
2. राम मंदिर और संसद भवन को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, 4 संदिग्ध गिरफ्तार
देश की सुरक्षा एजेंसियों (security agencies) ने एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए चार कट्टरपंथी संदिग्ध युवकों (radicalized suspected youth) को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल (special sale) की इस कार्रवाई में महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से जुड़े इन आरोपियों के तार सामने आए हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि ये लोग देश में कथित ‘खिलाफत’ और ‘गजवा-ए-हिंद’ के नाम पर आतंकी गतिविधियों की योजना बना रहे थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के निशाने पर राम मंदिर अयोध्या, संसद भवन और कई सैन्य प्रतिष्ठान थे। इनके पास से आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की गई है।
3. भारत-चीन के बीच सुधरते रिश्ते….दोनों देशों के बीच पहली बार हुई SCO द्विपक्षीय वार्ता
द्विपक्षीय सहयोग (Bilateral Cooperation) को बढ़ावा देने के प्रयासों और हाल ही में दोनों देशों के बीच सुधरे संबंधों के बीच, भारत और चीन (India and China) ने 16-17 अप्रैल को अपनी पहली शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organization- SCO) द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की। साल 2024 में पूर्वी लद्दाख में हुए सैन्य गतिरोध के सुलझने के बाद से यह कदम दोनों देशों के बीच सुधरते कूटनीतिक रिश्तों की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा जारी बयान के अनुसार दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने SCO नेताओं द्वारा लिए गए निर्णयों को लागू करने और संगठन की भविष्य की रूपरेखा को लेकर अपने-अपने विचार साझा किए। भारत और चीन ने SCO से जुड़े मामलों में आपसी विचार-विमर्श और सहयोग को लगातार जारी रखने और उसे और अधिक मजबूत करने पर सहमति जताई है।
4. पश्चिम एशिया संकट पर बोले राजनाथ सिंह- हर स्थिति से निपटने की तैयारी जरूरी…. सतर्क रहे भारत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने शनिवार को पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी संघर्ष को अस्थिर बताते हुए कहा कि इससे हालात अचानक बिगड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत को किसी भी परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहिए। राजनाथ सिंह ने यह टिप्पणी पश्चिम एशिया की स्थिति की निगरानी के लिए गठित मंत्रियों के अनौपचारिक समूह (आईजीओएम) की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए की। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा, उपभोक्ता मामले के मंत्री प्रह्लाद जोशी, नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू, पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल शामिल हुए।
पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान वार्ता बेनतीजा (US-Iran talks inconclusive) रहने के बाद एक बेहद संवेदनशील और गुप्त सैन्य ऑपरेशन (military operation) सामने आया है। इजरायली हमले की आशंका के बीच पाकिस्तान वायु सेना (pakistan air force) ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल को सुरक्षित वापस भेजने के लिए 24 लड़ाकू विमानों का सुरक्षा घेरा तैयार किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के प्रतिनिधिमंडल को डर था कि वापसी के दौरान उनके विमान को निशाना बनाया जा सकता है। यह आशंका इजरायल के हालिया सैन्य रुख और पूर्व कार्रवाइयों के चलते और गहरी हो गई थी।
पश्चिम बंगाल (West Bengal) के चुनावी रण में आज प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) राज्य के बांकुरा (Bankura) में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने राज्य की सत्ताधारी दल टीएमसी (TMC) पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी की ‘निर्मम सरकार’ के खिलाफ लोगों के गुस्से में जोश झलक रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण, उनकी सुरक्षा और संरक्षा का पर्याय है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि देश के विकास को सुनिश्चित करने के लिए हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक महिलाएं राजनीति में शामिल हों।
ईरान-अमेरिका (Iran–US) के बीच होर्मुज को लेकर फिर से तनाव बढ़ गया है। ट्रंप की बयानबाजी के चलते ईरान ने दोबारा होर्मुज को बंद कर दिया है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद गालिबाफ ने कहा कि अगर ‘हम होर्मुज से खुद नहीं गुजर सकते तो दूसरों के लिए गुजरना असंभव’ है। ईरान ने अपनी प्रतिज्ञा को और मजबूत करते हुए कहा है कि जब तक अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों पर लगाई गई नाकेबंदी नहीं हटा लेता, तब तक होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर पाबंदी लागू रहेगी।
8. डिजिटल जनगणना में बड़ी चूक, पोर्टल पर अरुणाचल की जगह चीन का नाम
देश में पहली बार डिजिटल जनगणना (Digital Census) की तैयारी के बीच एक बड़ी तकनीकी गलती ने विवाद खड़ा कर दिया है। अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट शहर को जनगणना के सेल्फ-एन्यूमरेशन पोर्टल पर चीन के शहर मेडोग के नाम से दिखाया गया। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई और इसे देश की संप्रभुता से जोड़कर देखा जाने लगा। यह मामला तब सामने आया जब रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी मोहोंतो पांगिंग पाओ ने इस गलती को सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पासीघाट की लोकेशन गलत दिख रही थी, जिससे वह अपनी प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए। उनके पोस्ट के बाद यह मुद्दा तेजी से वायरल हो गया और कई लोगों ने सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की।
9. तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 16 लोगों की मौत, कई घायल
तमिलनाडु (Tamil Nadu) के विरुधुनगर जिले (Virudhunagar District) के कट्टनापट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) में भीषण विस्फोट हो गया। इसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक स्रीनाथ के अनुसार, वणजा फायरक्रैकर फैक्ट्री में यह धमाका उस समय हुआ जब करीब 30 कर्मचारी काम कर रहे थे। विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री के कई कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग की टीमों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत और बचाव दल ने मलबे से शवों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
भारत सरकार (Government of India) ने दिनेश त्रिवेदी (Dinesh Trivedi) को बांग्लादेश (Bangladesh) में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब भारत और बांग्लादेश के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत जारी है और दोनों देश अपने संबंधों को संतुलित और मजबूत बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं. पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता दिनेश त्रिवेदी की यह नियुक्ति राजनीतिक रूप से भी अहम मानी जा रही है. खासतौर पर पश्चिम बंगाल की राजनीति को ध्यान में रखते हुए इसे बीजेपी का एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है, जो आगामी चुनावी समीकरणों पर असर डाल सकता है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved