img-fluid

बिना किराया बढ़ाए रेलवे ने कबाड़ बेचकर की 6000 करोड़ से ज्यादा की कमाई

April 20, 2026

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे अब सिर्फ यात्रियों से वसूले जाने वाले टिकट के पैसे पर ही निर्भर नहीं है. कबाड़ बेचकर और दूसरे सोर्सेज से कमाई बढ़ाकर बिना यात्रियों पर किराए का बोझ डाले रेलवे ने स्टेशनों पर सुविधाएं बेहतर की हैं. पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में रेलवे ने स्क्रैप बेचकर 6813.86 करोड़ रूपये की कमाई की है जो कि रेलवे की ही ओर से तय किए टारगेट 6000 करोड़ रूपये से कहीं ज्यादा है.

पुराने और बेकार पड़े सामान को बेचने से न सिर्फ रेलवे की बंपर कमाई हुई है, बल्कि डिपो, यार्ड और वर्कशॉप में काफी जगह भी खाली हुई है. इससे इन जगहों पर कामकाज भी तेज हुआ है और सफाई भी बेहतर हुई है और रीसाइक्लिंग और कचरा कम करने जैसे इकोनॉमिक या ग्रीन टारगेट को भी बढ़ावा मिला है. रेलवे की नॉन-फेयर कमाई यानी टिकट के अलावा होने वाली कमाई भी तेजी से बढ़ी है.


  • रेलवे के मुताबिक पिछले 5 सालों में इसमें 168% की बढ़ोतरी हुई है, यानि करीब 290 करोड़ रूपये से बढ़कर 777 करोड़ रूपये से ज्यादा. इसमें स्टेशनों पर खुले 120 जनऔषधि केंद्र और 22 प्रीमियम ब्रांड आउटलेट्स से आने वाली कमाई का हिस्सा बड़ा रहा है. रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस बढ़ी हुई कमाई के बाबत रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए भी कई नए कदम उठाए हैं. अब कई स्टेशनों पर साफ-सफाई बेहतर हुई है, आधुनिक सुविधाएं बढ़ी हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की गई है.

    बता दें कि केंद्र सरकार की जनऔषधि योजना के तहत रेलवे स्टेशनों पर सस्ती दवाइयों के लिए यह केंद्र खोले गए हैं. मार्च 2024 में 50 केंद्र शुरू हुए थे, जिसके बाद इस योजना को बढ़ाकर 150 करने का टारगेट रखा गया था और अभी तक 120 केंद्र चालू हो चुके हैं. इसके अलावा रेलवे ने कमाई बढ़ाने के लिए कई नए प्रयोग भी किए हैं. इनमें मल्टी-लेवल कार पार्किंग, मेडिकल सेंटर, ई-व्हीलचेयर, हेल्थ कियोस्क, गेमिंग ज़ोन और प्लेटफॉर्म पर ब्रांडिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

    Share:

  • बेंगलुरु में ED की रेड, बिटकॉइन चोरी, हैकिंग और मनी लॉन्ड्रिंग केस में 12 ठिकानों पर छापेमारी

    Mon Apr 20 , 2026
    नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रेड की है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने बिटकॉइन चोरी, हैकिंग और मनी लॉन्ड्रिंग केस जैसे मामलों को लेकर 12 ठिकानों पर छापेमारी की है. ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चर्चित आरोपी श्रीकृष्ण उर्फ श्रीकी और उसके साथियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved