
नई दिल्ली । दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग (President of South Korea Lee Jae Myung) का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (By President Draupadi Murmu and Prime Minister Narendra Modi) स्वागत किया (Welcomed) । यह राष्ट्रपति ली का पहला भारत दौरा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के आने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पारंपरिक कपड़ों में दक्षिण कोरिया का राष्ट्रीय झंडा और तिरंगा लिए बच्चों ने भी राष्ट्रपति ली का स्वागत किया। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली रविवार को तीन दिन के सरकारी दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। कॉर्पोरेट मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने नई दिल्ली एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति ली और फर्स्ट लेडी किम ही क्यूंग का स्वागत किया।
राष्ट्रपति ली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा कर लिखा, “दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला और बहुत तेजी से बढ़ता हुआ देश। अगर आप ध्यान से देखें, तो सच में ऐसे कई मौके हैं जिनसे दोनों देशों को फायदा होगा, बिना किसी दबाव या जबरदस्ती के। आइए, हम भारत के साथ मिलकर एक शानदार भविष्य की शुरुआत करें, एक ऐसा देश जो शांति और लोकतंत्र पसंद करता है। मैं उम्मीद करता हूं सब कुछ अच्छे से सम्पन्न होगा।”
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रविवार को राष्ट्रपति ली से मुलाकात की थी । डॉ. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ली जे म्युंग से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, क्योंकि वे भारत का अपना स्टेट विजिट शुरू कर रहे हैं। कई क्षेत्रों में भारत-कोरिया संबंधों को गहरा करने की उनकी प्रतिबद्धता को महत्व देता हूं।” डॉ. जयशंकर ने भरोसा जताया कि पीएम मोदी के साथ उनकी बातचीत हमारी खास रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved