img-fluid

स्थिति पर हमारी नजर…होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग मामले में विदेश मंत्रालय का बयान

April 20, 2026

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट (Middle East) में अमेरिका और ईरान (America and Iran) के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है। दो दिन पहले 18 अप्रैल को ईरानी गनबोट्स से कई जहाजों पर फायरिंग की थी। इसमें दो भारतीय जहाज भी शामिल थे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, ‘होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दो भारतीय जहाजों पर गोलीबारी के बाद ईरानी दूत को बुलाया गया। इस मामले पर विदेश सचिव ने गहरी चिंता व्यक्त की है।’


  • होर्मुज में भारत के दो जहाजों पर हुआ था हमला
    ईरानी मीडिया ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि फायरिंग के बाद भारतीय जहाज वापस लौट गए हैं। इस मामले में यह भी जानकारी सामने आई थी कि भारत के किसी जहाज को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

    भारत की तरफ से भी इस बात की पुष्टि की गई है। बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के प्रवक्ता मंदीप सिंह रंधावा ने कहा, ‘पिछले 48 घंटों में दो भारतीय जहाजों ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय गोलीबारी की घटना की सूचना दी है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और मंत्रालय लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है।’

    ईरान का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुला
    विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम आर महाजन ने बताया, ‘भारत से उन देशों के लिए उड़ानें जारी हैं जहां हवाई क्षेत्र खुला है। सचिव ने आगे बताया कि ईरानी हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुला है।’

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बताया, ‘खाड़ी देशों तक भारत की पहुंच जारी है, एनएसए अजीत डोभाल ने 19 अप्रैल को सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा की और अपने समकक्ष, ऊर्जा मंत्री, विदेश मंत्री के साथ बैठकें कीं।’

    Share:

  • MP: पैसों के लिए बेटे ने पिता के सिर में गोली मारकर की हत्या

    Mon Apr 20 , 2026
    बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पिछोड़ी गांव में रुपयों के विवाद को लेकर एक बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस को 20 अप्रैल की दोपहर फोन पर सूचना मिली कि ग्राम पिछोड़ी में एक व्यक्ति की हत्या कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved