
नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने अरुण कुमार सिंह के निधन पर (Over the demise of Arun Kumar Singh) दुख व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी (Expressed Grief and paid Tribute) । उन्होंने सिंह के निधन को एक बड़ी और अपूरणीय क्षति बताया ।
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, “उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अरुण कुमार सिंह ‘मुन्ना’ जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा और कांग्रेस पार्टी के मूल्यों के प्रति समर्पित किया। इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिजनों और समर्थकों के साथ हैं।”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी अरुण कुमार सिंह के निधन पर शोक जताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया, “उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता अरुण कुमार सिंह ‘मुन्ना’ जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें अपनी सरलता, जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण और संगठन के प्रति दृढ़ निष्ठा के लिए हमेशा याद किया जाएगा । उनका पूरा जीवन जनसेवा और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने में समर्पित रहा। उनके परिवार व समर्थकों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”
कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने भी उनके निधन को बेहद दुखद और पीड़ादायक बताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण कुमार सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उनके जाने से सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक क्षेत्र में एक गहरी शून्यता उत्पन्न हो गई है।” उन्होंने कहा, “अरुण कुमार सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा, सामाजिक सरोकारों और कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों एवं मूल्यों के प्रति समर्पित किया। वे एक प्रतिबद्ध, कर्मठ और सिद्धांतनिष्ठ नेता थे, जिन्होंने सदैव जनता की आवाज को प्राथमिकता दी और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस कठिन और शोकपूर्ण समय में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और असंख्य शुभचिंतकों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved