
डर्बी। पाकिस्तानी बल्लेबाज इमाम-उल-हक पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं और उन्होंने वार्मअप सत्र में हिस्सा लिया।” इमाम डर्बी में इंट्रा-स्क्वाड वार्म-अप मैच में बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे। उनके बाएं हाथ पर चोट लगी थी।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक बयान में कहा, “टीम के डॉक्टरों ने इमाम को बल्लेबाजी के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। जिसके बाद उन्होंने दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले वार्मअप सत्र में हिस्सा लिया।”
पीसीबी व्हाइट्स के इमाम को मैच के पहले दिन पीसीबी ग्रीन्स के गेंदबाज नसीम शाह के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए उनके बाएं हाथ पर चोट लगी थी। पाकिस्तान इस समय इंग्लैंड दौरे पर है और वहां टीम को तीन टेस्ट और तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलनी है। श्रृंखला का पहला टेस्ट मैनचेस्टर में 5 अगस्त से खेला जाना है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved