img-fluid

गेहूं खरीद का कोटा 100 लाख मीट्रिक टन, किसानों के हित में बड़ा फैसला

April 24, 2026

भोपाल: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि हमारी सरकार (GOverment) किसान हितैषी (Farmer-friendly) है. हम सदैव किसानों के साथ खड़े हैं. प्रदेश में इस बार गेहूं (Wheat) का उत्पादन बढ़ा है. ऐसे में हमने केंद्र सरकार से कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार भी किया गया है. उन्होंने कहा कि कोटा को 22 लाख मीट्रिक टन बढ़ाकर अब 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है. वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सरकार बेहतर व्यवस्थाएं कर रही है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों के गेहूं उपार्जन में कोई कमी नहीं रहेगी, जरूरत पड़ी तो तारीख भी बढ़ाएंगे. किसान कल्याण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. भारत सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए 78 लाख मीट्रिक टन का कोटा निर्धारित किया था, जिसे अब बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है.


  • उन्होंने कहा कि गेहूं खरीदी चरणबद्ध तरीके से पहले छोटे किसानों, फिर मध्यम और बाद में बड़े किसानों से की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का प्रदेश के अन्नदाताओं की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं. यह निर्णय किसानों के परिश्रम का सम्मान है, उन्हें उचित मूल्य दिलाने की दिशा में सशक्त कदम है.

    गौरतलब है कि,प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. वे किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं. राज्य सरकार फसल बीमा, सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार, और किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने जैसी कई पहलें कर रही है. इसके अलावा, प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए भी सरकार सक्रिय रूप से काम कर रही है.

    गौरतलब है कि सरकार की नीतियों का स्पष्ट उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना है, खेती को लाभकारी बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है. केंद्र और राज्य के समन्वय से किसानों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसान कल्याण की दिशा में किए जा रहे प्रयास न केवल वर्तमान को सुदृढ़ कर रहे हैं, बल्कि भविष्य के लिए भी एक मजबूत आधार तैयार कर रहे हैं.

    Share:

  • West Bengal: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का BJP पर हमला, बोलीं-बंगाल जीतने के बाद दिल्ली पर कब्जा कर लूंगी

    Fri Apr 24 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री (Chief Minister) ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने शुक्रवार को भाजपा (BJP) पर हमला किया। उन्होंने कहा कि मेरा जन्म बंगाल में हुआ है और मैं बंगाल में ही मरूंगी। बंगाल जीतने के बाद, मैं दिल्ली पर कब्जा (capture Delhi) कर लूंगी। भाजपा का विनाश चाहिए- मुख्यमंत्री बनर्जी मुख्यमंत्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved