img-fluid

इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने पहने भारतीय झुमके, इस्टा पर शेयर की सेल्फी

April 25, 2026

डेस्क। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान या अंतरराष्ट्रीय मुद्दा नहीं, बल्कि उनका फैशन स्टाइल है। इटली की प्रधानमंत्री की ओर से शेयर की गई एक हालिया सेल्फी ने भारतीय सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, क्योंकि तस्वीर में वह पारंपरिक भारतीय झुमका ईयररिंग्स पहने नजर आईं।


  • मेलोनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर यह सेल्फी पोस्ट की, जिसमें वह बेहद सधे और औपचारिक विंटर लुक में दिखाई दीं। उन्होंने चारकोल रंग का शार्प टेलर्ड ब्लेजर पहना था, जिसे बेज निट टॉप के साथ स्टाइल किया गया था। उनका पूरा लुक क्लासी और पॉलिश्ड नजर आ रहा था, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके एक्सेसरीज ने खींचा। तस्वीर में वह खूबसूरत पारंपरिक झुमके पहने दिखीं, जिनमें नाजुक घुंघरू शैली की बारीक कारीगरी नजर आई। यही डिजाइन भारतीय यूजर्स की नजरों से बच नहीं सकी और कुछ ही देर में यह तस्वीर वायरल हो गई।

    पोस्ट के साथ मेलोनी ने एक सख्त राजनीतिक संदेश भी साझा किया, जिसमें उन्होंने प्रचार, स्वतंत्रता और इटली के राष्ट्रीय हितों का जिक्र किया। हालांकि इंटरनेट पर लोगों का ध्यान उनके राजनीतिक संदेश से ज्यादा उनके झुमकों पर गया। सोशल मीडिया पर कुछ ही मिनटों में भारतीय यूजर्स ने कमेंट सेक्शन भर दिया और इस अनोखे फैशन मोमेंट पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।

    Share:

  • केजरीवाल के नए सरकारी आवास की तस्वीरों को AAP ने बताया फर्जी, आतिशी और संजयसिंह ने LG-CM को दी खुली चुनौती

    Sat Apr 25 , 2026
    नई दिल्ली. अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के नए आवास (New Official Residence) को लेकर दिल्ली में सियासी घमासान छिड़ गया है. बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) द्वारा जारी की गई तस्वीरों पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीखा पलटवार करते हुए उन्हें ‘पूरी तरह फर्जी’ करार दिया है. वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved