img-fluid

राघव चड्ढा समेत AAP के 7 सांसदों के BJP में शामिल होने पर नितिन नवीन बोले- अभी और भी…

April 25, 2026

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए पहले फेज की वोटिंग हो चुकी है. पहले चरण में हुए बंपर मतदान से बीजेपी गदगद नजर आ रही है. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इसे फेक नेरेटिव करार दिया है और इसमें SIR की भूमिका को लेकर सवाल उठाए हैं. ऐसे में अब दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग को लेकर बंगाल में सियासी गहमागहमी जारी है. इसी बीच शनिवार (25 अप्रैल) को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बारानगर में रोड शो किया.

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के रोड शो के दौरान बारानगर में लोगों की भीड़ देखने को मिली. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान नितिन नवीन ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा.


  • अरविंद केजरीवाल के आज पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने को लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में नितिन नवीन ने कहा, “जिस नेता के प्रति अब कोई आकर्षण नहीं बचा है, जिस नेता के भ्रष्टाचार से पूरा देश तंग आ चुका है. मैं मानता हूं कि ऐसे नेता के लिए प्रचार करने का नैतिक कर्तव्य कहां रह जाता है? अभी और भी खेल खेले जाएंगे.”

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर कहा, “डूबती नाव पर कौन सवार होगा. पहले आम आदमी पार्टी डूबी, अब टीएमसी डूबेगी. विपक्ष विलुप्त होने के कगार पर है.”

    Share:

  • राघव चड्ढा या संदीप पाठक... किसके AAP छोड़ने से अरविंद केजरीवाल को लगा बड़ा झटका

    Sat Apr 25 , 2026
    नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) को सात राज्यसभा सांसदों के एक साथ जाने से बड़ा झटका लगा है, लेकिन पार्टी के अंदर सबसे ज्यादा चर्चा एक खास नाम को लेकर हो रही है—संदीप पाठक. जहां राघव चड्ढा के जाने से पार्टी की छवि पर असर पड़ा है, वहीं पाठक का जाना संगठन के लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved