img-fluid

पंजाब सरकार ने राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह से सुरक्षा वापस ली

April 26, 2026


जालंधर । राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह से (From Rajya Sabha MP Harbhajan Singh) पंजाब सरकार ने सुरक्षा वापस ली (Punjab Government withdraws Security) । हरभजन सिंह के पीए ने उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने की जानकारी दी है।

  • हरभजन सिंह के पीए मनदीप सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद की सुरक्षा वापस ले ली है। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद हरभजन सिंह के जालंधर स्थित घर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी हटा लिए गए । हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब से राज्यसभा में भेजा था। हाल ही में राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थामा है। चड्डा ने कहा था कि उनके साथ भाजपा में शामिल होने वाले उनके सहित 7 राज्यसभा सांसद हैं। ये सभी सांसद आप के हैं। इन 7 सांसदों में उन्होंने हरभजन सिंह का नाम भी लिया था।

    राघव चड्डा द्वारा हरभजन सिंह के आप छोड़ने और भाजपा ज्वाइन करने के दावों के बीच पंजाब सरकार ने पूर्व स्टार क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद की सुरक्षा वापस ले ली । हरभजन को पंजाब सरकार से जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई थी। राघव चड्डा के साथ 7 सांसदों के आप छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की खबर आने के बाद आम आदमी पार्टी बौखला गई है। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राघव चड्डा, हरभजन सिंह और अन्य सांसदों पर हमला बोला है। कार्यकर्ता भी हमलावर हैं।

    आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। हरभजन सिंह के घर के बाहर की चारदीवारी पर आप कार्यकर्ताओं ने ‘स्प्रे पेंट’ से ‘गद्दार’ लिखा  था। आप छोड़ने वाले अन्य कई सांसदों के घरों पर भी अपशब्द लिखे गए थे। इस पूरे प्रकरण पर हरभजन सिंह ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

    Share:

  • नेपाल में नौकरी के लिए नए नियम, 60 की उम्र में होगा रिटायरमेंट

    Sun Apr 26 , 2026
    नई दिल्ली। नेपाल सरकार (Government of Nepal) ने संघीय सिविल सेवा बिल (Federal Civil Service Bill) का मसौदा तैयार किया है, जिसमें सिविल सेवा में रिटायरमेंट की उम्र 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने और लोक सेवा आयोग (PSC) में प्रवेश की अधिकतम आयु सीमा घटाने का प्राविधान किया गया है। यह बिल संघीयता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved